एक्सप्लोरर

महाकुंभ में साधु-संतों के लिए नहीं होगी पानी की कमी, जल निगम ने की तैयारी, लगेंगे नए ट्यूबवेल

Mahakumbh 2025 Prayagraj: सीएम योगी के निर्देशों के मुताबिक पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध पानी की सप्लाई की जाएगी. इसके संबंध जल निगम की ओर से 15 नए ट्यूबवेल लगाए गए हैं.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में अगले साल होने जा रहे महाकुंभ 2025 को स्वच्छ और सुगम बनाने लिए लगातार काम किए जा रहे हैं. सीएम योगी के निर्देशों के मुताबिक जिस तरह महाकुंभ नगरी ने आकार लेना शुरू कर दिया है, उसके साथ ही महाकुंभ क्षेत्र में सुविधा व्यवस्थाओं का भी इंतजाम शुरू हो गया है. इस दिशा में यूपी जल निगम नगरीय, प्रयागराज पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध पानी सप्लाई के लिए 15 नये ट्यूबवेल लगा रहा है. 

इसके अतिरिक्त पुराने ट्यूबवेलों की मरम्मत कर लगभग 85 ट्यूबवेलों की मदद से पूरे मेला क्षेत्र को महाकुंभ के दौरान निर्बाध पानी की सप्लाई की जाएगी. जिससे मेला क्षेत्र में रहने वाले कल्पवासियों और साधु-संन्यासियों को असुविधा का सामना न करना पड़े और 25 सेक्टरों में फैले मेला क्षेत्र में निर्बाध पानी सप्लाई का कार्य यूपी जल निगम नगरीय कर रहा है. 

मेला क्षेत्र में निर्बाध पानी की सप्लाई के इंतजाम  
सीएम योगी के निर्देशों के मुताबिक पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध पानी की सप्लाई की जाएगी. इसके संबंध में बताते हुए जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता अमित राज ने बताया कि 45 दिनों के महाकुंभ आयोजन में निर्बाध पानी सप्लाई 85 ट्यूबवेलों की मदद से की जाएगी. इसके लिए जल निगम नगरीय, मेला क्षेत्र में 15 नये ट्यूबवेल लगा रहा है. महाकुंभ 2025 का मेला क्षेत्र अब तक के कुंभ मेलों की तुलना में सबसे बड़ा है, जो कि 25 सेक्टर में फैला हुआ है. जिसके लिए शेष 70 ट्यूबवेलों की मरम्मत का कार्य चल रहा है. 

मेला क्षेत्र में निर्बाध जलापूर्ति के लिए ये सारा कार्य 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. पानी सप्लाई की लिए 30 जनरेटर और स्टेबलाइजर भी लगाए जा रहे हैं. जल निगम के अधिशासी अभियंता अमितराज ने बताया कि महाकुंभ में 24 घंटे निर्बाध जलापूर्ति के लिए 11 करोड़ रुपये के बजट से ट्यूबवेलों की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही पानी सप्लाई के लिए 30 जनरेटर सेट और स्टेबलाइजर भी लगाये जायेंगे, जो मेला क्षेत्र में बने पम्पिंग प्लांटों से सभी 25 सेक्टरों में पानी सप्लाई का कार्य करेंगे. 

इसके साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए पाईप का जाल भी बिछाया जाएगा. जिससे आखाड़ा-शिविरों, प्रशासन के टेंट, कल्पवासियों और पूरे मेला क्षेत्र में पानी सप्लाई की जाएगी. ये कार्य भी यूपी जल निगम नगरीय प्रयागराज ही कर रहा है, जो कि सीएम योगी के निर्देशों के मुताबिक 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग, बताई ये खास वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा टोल प्लाजा पर नशे में धुत कार सवारों का तांडव! गाड़ी घुमा-घुमाकर तोड़ दिए कई बैरियर
इटावा टोल प्लाजा पर नशे में धुत कार सवारों का तांडव! गाड़ी घुमा-घुमाकर तोड़ दिए कई बैरियर
Uttarakhand News: बदरीनाथ धाम में नए नियम लागू, बिना अनुमति धार्मिक आयोजन पर लगेगा जुर्माना, मांस लाने पर भी प्रतिबंध
बदरीनाथ धाम में नए नियम लागू, बिना अनुमति धार्मिक आयोजन पर लगेगा जुर्माना, मांस लाने पर भी प्रतिबंध
वाराणसी नगर निगम ने Tax वसूली में रचा इतिहास, 2025-26 में 403.45 करोड़ का मिला राजस्व
वाराणसी नगर निगम ने Tax वसूली में रचा इतिहास, 2025-26 में 403.45 करोड़ का मिला राजस्व
यूपी में नकली नोटों के मुद्दे पर राजनीति, पंकज चौधरी के आरोपों पर अखिलेश यादव का जवाब- गोरखपुर है ही कितनी दूर...
यूपी में नकली नोटों के मुद्दे पर राजनीति, पंकज चौधरी के आरोपों पर अखिलेश यादव का जवाब- गोरखपुर है ही कितनी दूर...

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन वजहों से लिया एक्शन! सदन में बोल भी नहीं पाएंगे सांसद?
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन वजहों से लिया एक्शन! सदन में बोल भी नहीं पाएंगे सांसद?
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
On This Day: 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, डेढ़ बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, डेढ़ बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
Embed widget