एक्सप्लोरर

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग, बताई ये खास वजह

Swami Avimukteshwaranand Saraswati ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है, जहां धार्मिक आस्था के केंद्र बेशुमार हैं. यदि इन्हें विकसित किया जाए तो राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

Swami Avimukteshwaranand Saraswati: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्य में चारधाम के कपाट सर्दियों में बंद हो जाते हैं. लेकिन, शीतकालीन गद्दी स्थलों पर भगवान की पूजा और दर्शन जारी रहते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए शीतकालीन यात्रा को औपचारिक रूप से शुरू किया जाना चाहिए.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि उनकी ओर से पिछले साल शीतकालीन चारधाम यात्रा का आयोजन शुरू किया गया था, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा. इस बार 16 दिसंबर से शीतकालीन यात्रा का आयोजन फिर से किया जाएगा. उनका मानना है कि शीतकालीन यात्रा से न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी आर्थिक और सामाजिक लाभ होगा.

108 धार्मिक स्थलों की पहचान की योजना
शंकराचार्य ने देहरादून में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी योजना राज्य में 108 धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर वहां यात्रा शुरू करने की है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती को देवभूमि कहा जाता है, जहां धार्मिक आस्था के केंद्र बेशुमार हैं. यदि इन स्थलों को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाए और उनकी यात्रा शुरू की जाए, तो राज्य में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी.

चारधाम यात्रा पर सीमित संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की वकालत करने वालों को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा जितने ज्यादा श्रद्धालु यात्रा में भाग लेंगे, उतना ही सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार होगा. धार्मिक स्थलों पर ज्यादा लोग आएंगे, तो राज्य के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा. सरकार को शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. गद्दी स्थलों पर दर्शन और पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बेहतर बनाई जानी चाहिए. 

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि चारधाम यात्रा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का माध्यम है. इसे शीतकाल में भी जारी रखा जाना चाहिए. इसके लिए सरकार, मंदिर समितियां और स्थानीय प्रशासन को मिलकर कार्य करना चाहिए. चारधाम यात्रा सिर्फ धार्मिक ही नहीं अर्थव्यवस्था का भी प्रमुख आधार है. इससे पर्यटन को पूरे साल सक्रिय बनाए रखने में मदद मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए आय का स्रोत बनेगा. 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शीतकालीन चारधाम यात्रा में भाग लें और अपनी आस्था को बनाए रखें. उनका कहना है कि धार्मिक यात्राएं केवल आध्यात्मिक लाभ नहीं देतीं, बल्कि समाज को जोड़ने और समृद्ध करने का भी एक माध्यम बनती हैं.

यूपी ही नहीं इन राज्यों भी दिखा सीएम योगी जलवा! 15 दिनों में कर डाली इतनी रैलियां  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget