एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में इमारत की चौथी मंजिल पर चढ़ गई गाय, नगर निगम ने सुरक्षित गौशाला पहुंचाया

Lucknow News: यूपी के लखनऊ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर एक गाय चढ़ गई जिसे नगर निगम की तरफ से सुरक्षित उतारने के बाद गौशाला में पहुंचाया गया है.

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां नगर निगम ने सोमवार को एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर चढ़ गयी एक गाय को सफलतापूर्वक नीचे उतारा हैं जिसके बाद गाया को सुरक्षित गौशाला में छोड़ा गया है.

यह घटना अली कॉलोनी (मलाही टोला-2 वार्ड) स्थित मंजू टंडन ढाल के पास हुई. नगर निगम ने एक बयान में कहा, 'प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्थानीय पार्षद गुलशन अब्बास रिज़वी को लोगों ने चौथी मंजिल पर एक गाय के पहुंच जाने की सूचना दी. 

गाय को ऊंचाई पर देख घबराए लोग

लोग इतनी ऊंचाई पर एक गाय को देखकर लोग घबरा गए . उन्हें लगा कि गाय गिर गयी तो उसे चोट लग सकती है या नीचे मौजूद अन्य लोगों को नुकसान पहुंच सकता है. इसी डर से उन्हें अपने घरों से बाहर निकलने में हिचक होने लगी.'

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, पार्षद गुलशन अब्बास रिज़वी ने लखनऊ नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा को सूचित किया, जिन्होंने सूचना मिलते ही तुरंत एक विशेष टीम को घटनास्थल पर भेजा. इस प्रशिक्षित टीम ने बड़ी सावधानी से गाय को नीचे उतारा.

सूझबूझ से गाय को नीचे उतारा

बयान में कहा गया है, 'गाय को न केवल सुरक्षित नीचे उतारा गया, बल्कि इलाके में अफरा-तफरी या किसी दुर्घटना को रोकने के लिए पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया गया.' बाद में गाय को निगम की गौशाला पहुंचाया गया, जहां उसकी देखभाल और चिकित्सा की व्यवस्था की गई. इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय निवासियों को राहत मिली.

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने कहा कि लखनऊ नगर निगम आवारा और परित्यक्त मवेशियों के संरक्षण, देखभाल और पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है. वर्मा ने बयान में कहा, 'लखनऊ नगर निगम की टीम ऐसे मामलों में तत्काल कदम उठाती है और संकटग्रस्त पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है.'

पार्षद ने क्या कहा?

इस बीच, मलाही टोला-2 वार्ड के पार्षद गुलशन अब्बास रिज़वी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'मुझे सोमवार सुबह एक गाय के रहस्यमय तरीके से एक इमारत की चौथी मंजिल पर पहुंचने की सूचना मिली, जिसके बाद मैंने नगर निगम अधिकारियों को सूचित किया.

उन्होंने बचाव अभियान चलाया और गाय को चौथी मंजिल से सुरक्षित नीचे उतारा. फिलहाल यह गाय चौथी मंजिल तक कैसे पहुंची, यह अभी तक किसी को पता नहीं चला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget