एक्सप्लोरर

Shravan Month 2025: यूपी में सावन के आखिरी सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चारों तरफ गूंजे 'बम-बम बोले' के जयकारे

Shravan Month 2025: सावन के आखिरी सोमवार को यूपी के कई जिलों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती हुई दिखाई दी है.

श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार को लखनऊ, वाराणसी, संभल और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई और 'हर हर महादेव’’, 'बम बम भोले’’ के जयकारे गूंजते रहे.

वाराणसी में, हजारों श्रद्धालु सुबह से ही श्री काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना के लिए कतारों में खड़े दिखे. मंदिर प्रशासन के अनुसार, भगवान शिव की मूर्ति को रुद्राक्ष से सजाया गया था, जिससे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और उन्होंने इस दिव्य श्रृंगार को देखकर अपार प्रसन्नता व्यक्त की.

वाराणसी में पुष्प वर्षा से हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत

वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि सुचारू और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है, जिसमें पेयजल काउंटर, चिकित्सा सहायता डेस्क, खोया-पाया केंद्र और सुरक्षा चौकियां शामिल हैं.

संभल में बारिश के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संभल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संभल में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद, श्रद्धालुओं ने प्रमुख शिव मंदिरों में बड़े उत्साह के साथ जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया. चंदौसी स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर, बहजोई स्थित सआदत बड़ी पातालेश्वर और 46 वर्षों के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुले कार्तिकेय महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई.

राजघाट, नरौरा, हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल लेकर आए हजारों कांवड़ियों ने स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक किया. श्रावण मास के अंतिम सोमवार के लिए मंदिरों की ओर जाते श्रद्धालुओं के जयघोष से जिले भर की सड़कें गूंज उठीं.भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने चामुंडा मंदिर में रुद्राभिषेक किया. चंदौसी में बूंदाबांदी के बावजूद सुबह की प्रार्थना में शामिल हुए एक अन्य श्रद्धालु भुवनेश कुमार वार्ष्णेय ने कहा, 'बारिश भी हमारे उत्साह को कम नहीं कर सकी.’’ लखनऊ में मनकेश्वर मंदिर में भारी भीड़ थी, जहां बारिश के बीच भी श्रद्धालु दर्शन के लिए कतार में खड़े दिखे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget