एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: मेरठ लोकसभा की मतगणना 27 राउंड में होगी पूरी, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

UP Lok Sabha Chunav 2024: मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में होने वाली मतगणना को लेकर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहें हैं. मतगणना को लेकर थ्री लेयर सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है.

UP Lok Sabha Elections 2024: मेरठ लोकसभा में चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई. चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा होगा. सीसीटीवी से निगरानी होगी और हर हलचल पर पैनी नजर भी. प्रत्याशियों ने बूथ एजेंटों की सूची भी प्रशासन को सौंप दी है. जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस की और पूरा प्लान बताया.

मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में 4 जून को मतगणना होगी. जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मेरठ में मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण, मेरठ किठौर, मेरठ कैंट की मतगणना होगी. इसी के साथ ही बिजनौर लोकसभा की हस्तिनापुर विधानसभा, मुजफ्फरनगर लोकसभा की सरधना विधानसभा और बागपत लोकसभा की सिवालखास विधानसभा की मतगणना भी मेरठ में ही होगी. इस हिसाब से 7 विधानसभाओं की गिनती मेरठ में होगी.

मेरठ कैंट में सबसे ज्यादा टेबल होंगी

जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मतगणना के लिए सबसे ज्यादा टेबल 14 मेरठ कैंट में लगाई गई हैं. मेरठ साउथ में 18 टेबल, किठौर, सरधना, हस्तिनापुर, सिवालखास और मेरठ विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं. इसी के साथ ही पब्लिक कम्युनिकेशन, शिकायत प्रकोष्ठ और मीडिया कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. हर हलचल पर पैनी नजर रखने को सीसीटीवी हैं.

अधिकारी लगातार कर रहें हैं मतगणना स्थल का निरीक्षण

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में होने वाली मतगणना को लेकर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहें हैं. कमिश्नर मेरठ मंडल सेल्वा कुमारी जे, आईजी नचिकेता झा, जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि थ्री लेयर सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है. बिना मर्जी के परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा.

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर दी तो कड़ी कार्यवाही होगी

जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने अपने ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस की. कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि 27 राउंड में गिनती पूरी कर ली जाए. काउंटिंग स्थल पर एजेंटों के मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध हैं. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर है और यदि किसी ने भी भ्रामक खबर दी तो फिर कड़ी कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Exit Poll के नतीजों से खुश नहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम! कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget