एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: बसपा ने जारी किया तीसरे और चौथे चरण के स्टार प्रचारकों के नाम, नए चेहरों को भी मिला मौका

UP News: बहुजन समाज पार्टी ने तीसरे और चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. बसपा ने जहां स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, वहां कुल 23 सीटों पर चुनाव होने है.

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी चरणवार स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर रही है. इसी कड़ी में तीसरे और चौथे चरण के स्टार प्रचारकों की लिस्ट और नाम घोषित किया गया है. बहुजन समाज पार्टी ने पहली बार में पहले और दूसरे चरण की सीटों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी और अब तीसरे और चौथे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. सूची में बसपा सुप्रीमो मायावती, नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद और राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के नाम के साथ-साथ कुल 40 स्टार प्रचारकों के नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजे गए हैं.

बसपा ने जिस तीसरे और चौथे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है उनके कुल  23 सीटों पर चुनाव होने हैं. जिसमें तीसरे चरण में संभल , हाथरस , आगरा , फतेहपुर सीकरी , फिरोजाबाद,  मैनपुरी , एटा,  बदायूं,  आंवला और बरेली लोकसभा सीटें हैं तो वहीं चौथे चरण में शाहजहांपुर , खीरी,  धौरहरा,  सीतापुर,  हरदोई,  मिश्रिख, उन्नाव,  फर्रुखाबाद,  इटावा,  कन्नौज , कानपुर , अकबरपुर और बहराइच लोकसभा सीटें हैं. वहीं तीसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल हो चुके है और चौथे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 26 मई है. 

स्टार प्रचारकों में ये नाम हैं शामिल
बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची में उन तीन नामों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल,  जोनल कोऑर्डिनेटर मुनकाद अली , विधायक उमाशंकर सिंह , राजकुमार गौतम,  शमसुद्दीन राइम,  सूरज सिंह यादव,  गोरेलाल जाटव , हेमंत प्रताप  सिंह,  संतोष आनंद , प्रताप सिंह बघेल,  डॉक्टर ज्ञान सिंह , रविंदर पारस,  रणविजय सिंह,  विजय सिंह,  हरपाल सिंह , संसार सिंह , जाफर मलिक,  ओमप्रकाश कातिब,  ब्रह्मस्वरूप सागर,  रवि मौर्य,  लक्ष्मीनारायण सागर,  अशोक सिंह एडवोकेट , विजेंद्र सिंह विक्रम,  दिनेश बघेल,  रणवीर सिंह कश्यप,  महेश चौधरी,  कुलदीप नारायण उर्फ दीपक पेंटर,  मनीष सागर,  बब्लू सिंह , गोल्डी राठौर, राजीव कुमार सिंह,  आरपी त्यागी , बलवीर सिंह भास्कर,  प्रेमचंद शाक्य,  बृजेश वरुण,  विमल शर्मा,  बनी सिंह और जितेंद्र सिंह एडवोकेट के नाम है.

ये भी पढ़ें: 4 सांसद वाले बनाने वाले मतदाताओं की नहीं है कोई अपनी लोकसभा, विकास की रफ्तार भी न के बराबर

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने लिए रामपुर जाएगा सपा डेलीगेशन, ध्वस्तीकरण रोकने के लिए प्रशासन को देगा ज्ञापन
Varanasi News: सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था से नहीं होगा खिलवाड़, कैंट रेलवे स्टेशन में नॉनवेज बिक्री पर रोक
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की यह टिप्प्णी बनी चर्चा का विषय
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर चर्चा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget