एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में होगा मतगणना स्थल, ट्रैफिक को लेकर किये गये खास इंतजाम

Lok Sabha Result 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट और विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना आज यानी मंगलवार को होनी है. अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता की.

UP Lok Sabha Result 2024: मतगणना के पहले यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीट और 4 विधानसभा सीट के उप चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना, प्रदेश के 7 पुलिस कमिश्नरेट और 68 जनपदों में कुल 81 स्थानों पर होगी. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना स्थल पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही सीएपीएफ और पीएसी की कंपनियों को भी तैनात किया गया है. 

इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों, अफवाहों के खण्डन एवं सत्यता की जानकारी कर कार्रवाई के लिए हर कमिश्नरेट/जनपद में सोशल मीडिया टीम द्वारा 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है.अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में बने मतगणना स्थलों की सीसीटीवी के जरिये निगरानी की जाएगी. इसके साथ ही मतगणना स्थल पर मीडिया गैलरी का भी निर्माण किया गया है. इसके प्रभारी सूचना अधिकारी होंगे, जो समय-समय पर पत्रकारों को मतगणना हाल का भ्रमण कराएंगे. डीजीपी ने बताया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 81 स्थानों पर 160 उपायुक्त/अपर पुलिस अधीक्षक, 476 सहायक पुलिस आयुक्त/पुलिस उपाधीक्षक, 2248 निरीक्षक, 12883 उपनिरीक्षक, 20876 महिला आरक्षी, 50697 आरक्षी और 6149 होमगार्ड्स को तैनात किया गया है. इसके साथ ही सीएपीएफ की 145 और पीएसी की 102 कंपनियां तैनात की गयी हैं.

अधिकृत व्यक्ति ही कर सकेंगे मतगणना केंद्र में प्रवेश
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केन्द्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. इसके तहत प्रथम घेरे (इनरमोस्ट कार्डन) की सुरक्षा सीएपीएफ, द्वितीय घेरे (इनर कार्डन) की सुरक्षा पीएसी/जनपदीय पुलिस बल और तृतीय घेरे (आउटर कार्डन) की सुरक्षा व्यवस्था जनपदीय पुलिस बल के साथ अन्य अनुपूरक बलों द्वारा सुनिश्चित की गयी है. तृतीय घेरे (आउटर कार्डन) के 100 मीटर दूरी का दायरा स्टेरीलीज रखा गया है. डीजीपी ने बताया कि केंद्र पर अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जायेगा. प्रवेश करते समय प्रत्येक व्यक्ति को डीएफएमडी, एचएचएमडी द्वार फ्रिस्किंग और चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा. इस दौरान आपत्तिजनक वस्तु, सामग्री ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. महिलाओं की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग उनकी निजता को ध्यान में रखते हुये महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ही की जायेगी. 

वहीं मतगणना स्थल के आस पास जाम न लगे इसके भी विशेष इंतजाम किये गये हैं. इसके अलावा आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन, एम्बुलेंस, चिकित्सा दल एवं अतिरिक्त क्यूआरटी के साथ रिजर्व टीमों की व्यवस्था की गयी है. इतना ही नहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस और रिजर्व क्यूआरटी टीमों को लगाया गया है. वहीं इन स्थानों पर यूपी 112 के पीआरवी वाहन लगातार पेट्रोलिंग करेंगे. डीजीपी ने बताया कि भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए मतगणना स्थल पर पर्याप्त पीने के पानी, छाया आदि के प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Results: मतगणना से पहले समाजवादी पार्टी पर BJP ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप, कांग्रेस को भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget