एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Chunav: BJP की दूसरी लिस्ट में इन मौजूदा सांसदों के कट सकते हैं टिकट, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

UP Lok Sabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी 17 या 18 मार्च को यूपी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है. ऐसे में कई सिटिंग सांसदों के टिकट कट सकते हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 51 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है. बाकी बचे उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है. बीजेपी 17 या 18 मार्च को दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. इस बीच कई मौजूदा सांसद की सांसें अटकी हुई हैं.

बीजेपी ने पहली लिस्ट में यूपी की 51 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया, इनमें से 47 सीटों पर पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया गया है. ऐसे में अब सबकी निगाहें बाकी बची सीटों पर लगी हुई हैं. इनमें ज्यादातर वो सीटें हैं जिन पर कोई न कोई पेंच फंसा है. यही वजह है कि इन सीटों पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.

इनका कट सकता है टिकट
खबरों के मुताबिक बीजेपी की नई लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों के टिकट कट सकते हैं. इनमें पहला नाम पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी का है जो पिछले काफी समय से पार्टी विरोधी लाइन के चलते हाईकमान की निगाहों में किरकिरी बने हुए हैं. इसके साथ ही सुल्तानपुर सीट से वरुण गांधी मां मेनका गांधी के टिकट पर संशय है. 

इस लिस्ट में कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के टिकट पर भी तलवार लटक रही है. महिला पहलवानों के आरोपों के बाद बीजेपी उनका टिकट पत्नी या बेटे को टिकट दे सकती है. इस लिस्ट में प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी का नाम भी है उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में अपने बेटे के लिए टिकट मांगा था. 

बदायूं सीट सांसद संघमित्रा मौर्य का टिकट भी कट सकता है, उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी छोड़ने के बाद से ही इसकी चर्चा है. इनके अलावा बीजेपी के सिटिंग सांसद सत्यदेव पचौरी, संतोष गंगवार, जनरल वीके सिंह का टिकट कट सकता है. 

इन सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन
इनके अलावा बीजेपी ने अभी कई मुस्लिम बहुल सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है. इनमें सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मेरठ, बिजनौर, बरेली, अलीगढ़, हाथरस और गाजीपुर जैसी सीटें शामिल हैं, इनमें कई सीटों पर बीजेपी का कब्जा है लेकिन पार्टी मौजूदा सांसदों को लेकर आश्वस्त नहीं है ऐसे में यहाँ से प्रत्याशी बदले जा सकते हैं. 

बीजेपी उन सीटों पर भी प्रत्याशियों को लेकर मंथन कर रही है जहां पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. इनमें रायबरेली, मैनपुरी जैसी सीटें शामिल हैं. रायबरेली कांग्रेस और मैनपुरी सपा का गढ़ रही है. ऐसे में इन सीटों पर भी बीजेपी को मजबूत और जिताऊ प्रत्याशी की तलाश है. 

UP News: पीएम मोदी के फैसले से गदगद हुए BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह, जताया आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Krishna Mohan News: कौन हैं कृष्ण मोहन? राम मंदिर ट्रस्ट की संभालेंगे जिम्मेदारी, बैठक की 10 बड़ी बातें
कौन हैं कृष्ण मोहन? राम मंदिर ट्रस्ट की संभालेंगे जिम्मेदारी, बैठक की 10 बड़ी बातें
प्राण प्रतिष्ठा के प्रधान यजमान थे अनिल मिश्रा, 7 दिन तक की तपस्या, अब चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच ट्रस्ट से बाहर
प्राण प्रतिष्ठा के प्रधान यजमान थे अनिल मिश्रा, 7 दिन तक की तपस्या, अब चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच ट्रस्ट से बाहर
28 साल की तपस्या, 6.5 साल की जिम्मेदारी, चढ़ावा चोरी, 79 की उम्र में चंपत राय की अयोध्या से विदाई
28 साल की तपस्या, 6.5 साल की जिम्मेदारी, चढ़ावा चोरी, 79 की उम्र में चंपत राय की अयोध्या से विदाई
राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं...'
राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं कमी रह गई'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget