एक्सप्लोरर

CAA लागू होने पर यूपी हज समिति का बयान भी हुआ जारी, जानें- क्या बोले मोहसिन रजा

Mohsin Raza on CAA: उत्तर प्रदेश हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने कहा विपक्ष को सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीत करनी है और हमें सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास से देश को आगे ले जाना है.

Citizenship Amendment Act: देश में लागू हुए नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लेकर उत्तर प्रदेश हज समिति का बयान भी सामने आया है. यूपी हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने सीएए को लेकर कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नागरिकता देने वाला कानून है किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं है. यह कानून किसी को अपना बनाने का कानून है. पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में जिनका अपमान किया गया उन्हें सम्मान देने का कानून है.

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने कहा विपक्ष को सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीत करनी है और हमें सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास से देश को आगे ले जाना है विकसित करना है. वहीं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वसुधैव कुटुंबकम के आधार पर कार्य करते हुए देश की संस्कृति की रक्षा की है. इसके लिए मैं पीए मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने जो कहा था वह कर के दिखाया है यही पीएम मोदी की गारंटी है.

वहीं सीएए को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है. इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है. मनुष्यता को आह्लादित करने वाले इस मानवीय निर्णय हेतु पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद. इस अधिनियम के अंतर्गत भारत की नागरिकता प्राप्त करने जा रहे सभी भाइयों-बहनों का हार्दिक अभिनंदन.

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सीएए को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके लिए पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है, जिसके जरिए गैर मुस्लिम प्रवासी समुदाय के लोग नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे. सीएए के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के चलते 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में शरण लेने वालों को नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है.

CAA Rules Notification: 'ठीक चुनाव से पहले लागू करने के बजाय...', CAA को लेकर मायावती की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget