एक्सप्लोरर

नोएडा प्राधिकरण टीम का बड़ा एक्शन, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 25 हजार वर्ग मीटर जमीन

Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में प्राधिकरण की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने 25 हजार वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है.

यूपी के ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण ने अतिक्रमण पर कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को बिसरख के डूब क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की. प्राधिकरण की टीम ने करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया. बताया जा रहा है कि कुछ कालोनाइजर इस जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित करने की फिराक में थे.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन. जी. रवि कुमार ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पहले ही जारी कर रखे हैं. इसी क्रम में एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों पर किसी भी सूरत में कार्रवाई की जाएगी. 

एसीईओ ने लोगों से की ये अपील

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ ने लोगों से भी अपील की  है उन्होंने कहा है कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर भूमि की वैधता की पूरी जानकारी अवश्य लें, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.

कार्रवाई के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके सिंह ने बताया कि बिसरख गांव के खसरा संख्या 112 और 113 में यह जमीन स्थित है. यहां कालोनाइजर अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे, जबकि यह क्षेत्र प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि में आता है.

टीम ने हटवाया अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में प्राधिकरण की टीम के साथ ओएसडी रामनयन सिंह, वर्क सर्किल-3 के प्रभारी राजेश निम, नागेंद्र सिंह, प्रबंधक रोहित गुप्ता, पुलिस-प्रशासन और पीएसी बल भी मौजूद रहे. मौके पर तीन जेसीबी मशीनें और दो डंपर लगाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. पूरी कार्रवाई लगभग दो घंटे तक चली.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम दे रहा है, ताकि अवैध कॉलोनियों और गैरकानूनी प्लॉटिंग पर रोक लग सके. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के अतिक्रमण पर निगरानी और कार्रवाई और तेज की जाएगी. यह सख्त कदम प्राधिकरण की ओर से साफ संदेश देता है कि डूब क्षेत्र और अधिसूचित भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget