एक्सप्लोरर

Gautambudh Nagar News:गौतमबुद्ध नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चौबीस घंटे में 12 बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, 6 घायल

Gautambudh Nagar News: यूपी के गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 12 बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. वहीं इस दौरान 6 बदमाशों को गोली लगी है.

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने बीते 24 घंटे के दौरान विभिन्न पुलिस मुठभेड़ में 12 कुख्यात बदमाशो को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली 6 बदमाशों को लगी है. पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस सेक्टर 14-ए के पास बीती रात को चेकिंग कर रही थी,तभी चिल्ला की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश सवार होकर  आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा करके उन्हें घेर लिया. 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी. उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली नीरज उर्फ भैया पुत्र लेखराज निवासी शशि गार्डन उम्र 28 वर्ष को लगी. इसके पास से पुलिस ने लुटे हुए तीन मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा और कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है. उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया. 

पुलिस ने बदमाशों से बरामद किया ये सामान
उन्होंने बताया कि मौके से भागे इसके दो साथी संतोष पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 22 वर्ष तथा गुलशन पुत्र ब्रह्मपाल उम्र 20 वर्ष को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से पुलिस ने एक-एक चाकू तथा चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है. उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि ये लोग एक गैंग बनाकर चोरी और लूट की सिलसिलेवार वारदात करते हैं. इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्जन भर से ज्यादा अभियोग पंजीकृत है. उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की 200 से ज्यादा वारदाते करनी स्वीकार की है. यह बदमाश बाइक पर सवार होकर निकलते हैं तथा सीरीज में लूटपाट करते हैं.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- 2 पुलिस ने बीती रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान इरफान उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है.  उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इसके पैर में लगी है. उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है. उन्होंने बताया कि यह वाहन चोरी की वारदातें करता है. इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 88 के पास से हुई है. उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इस इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ 
 उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव के श्मशान घाट के पास से पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान दो चोरों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई कार, दो तमंचा, कारतूस बरामद  की है. पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मुठभेड के दौरान गिरफ्तार बदमाशों के नाम शादाब सैफी उर्फ याहय, अब्दुल समद,  इकराम, वाहिद, नजाकत अली और अदालत है. दो बदमाश शादाब सैफी उर्फ याहया, अब्दुल समद के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डरा धमका कर रंगदारी वसूलने वाले एक बदमाश को थाना फेस -3 पुलिस ने कल देर रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-तीन पुलिस ने बीती रात को एक मुठभेड़ के दौरान टीपी नगर चौराहे के पास से अमित  पुत्र अनिल को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि यह जनपद मेरठ का रहने वाला है. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इसके पैर में लगी है. उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश की उम्र 25 वर्ष है. उन्होने  बताया कि यह पुलिस की वर्दी पहनकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकलता था, तथा लोगों को धमकाकर उनसे रंगदारी वसूलता था. उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में थाना फेस- 3 में मुकदमा दर्ज है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget