एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में सूरजपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिराए तीन बदमाश, गोली लगने से घायल

Noida News: यूपी के नोएडा में थाना सूरजपुर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई है जिसमें पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

नोएडा क्षेत्र के थाना सूरजपुर में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस के ऊपर गोली चलाई जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए तीन बदमाशों को घायल कर दिया है. इन सभी बदमाशों पर पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने इन आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल, कारतूस और तंमचे के साथ चोरी किया हुआ सामान भी बरामद किया है. पुलिस की तरफ से तीनों की कुंडली खंगाली जा रही है जिसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

गोली लगने से घायल बदमाश
थाना सूरजपुर पुलिस और तीन बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बदमाशों की पहचान मोनू पुत्र तुलसी, राजेंद्र उर्फ लल्लू और कमलेश मिश्रा पुत्र नागेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है. यह तीनों बदमाश थाना ईकोटेक 3 और थाना सूरजपुर क्षेत्र हुए चार वारदातों में वांछित चल रहे थे.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस की टीम मोजर बेयर चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इस दौरान एक बाइक पर तीन सवार लोगों को देखकर रोकने का इशारा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर मोजर बीयर गोल चक्कर के सर्विस रोड पर भागने का प्रयास किया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हुए हैं.

एडिशनल  सेंट्रल नोएडा ने बताया कि तीनों शातिर किस्म के बदमाश है. आरोपी मोनू के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राजेंद्र उर्फ लल्लू के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज है. कमलेश मिश्रा 6 मुकदमे दर्ज है. इन बदमाशों के पास से तीन तमंचे, कारतूस, चोरी के 13 हजार 500 रुपये नगद, एक बिना नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल करने में जुटी है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget