एक्सप्लोरर

UP Flood: तबाही मचाने लगी है गंगा और यमुना की बाढ़, कई बस्तियों में घुसा पानी, रास्ते भी डूबे

UP News: प्रयागराज में गंगा और यमुना के साथ ही टोंस और ससुर खदेरी जैसी छोटी नदियां भी उफान पर हैं. नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर यहां प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां लगातार उफान पर हैं. दोनों नदियों का जलस्तर अभी लगातार बढ़ रहा है. हालांकि पानी बढ़ने की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है. प्रयागराज में गंगा खतरे के निशान से तकरीबन ढाई मीटर नीचे बह रही है, जबकि यमुना नदी अभी तीन मीटर नीचे है. बाढ़ का पानी कुछ जगहों पर रिहाइशी बस्तियों में दाखिल हो गया है तो संगम जाने वाले कई रास्ते बाढ़ में डूब गए हैं. नदियों के किनारे स्थित कई मठ- मंदिरों- आश्रमों और घरों में पानी घुस गया है. ग्रामीण इलाकों में कई सड़कों पर पानी आ जाने से गांव का सीधा संपर्क कट गया है. 

प्रयागराज में सबसे ज्यादा दिक्कत संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए शहर आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है. संगम का पूरा इलाका जलमग्न है. संगम जाने वाले रास्तों पर नावें चल रही हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि पीछे की जगहों पर दोनों नदियों का जलस्तर घटने लगा है. ऐसे में संगम नगरी में भी बाढ़ से जूझ रहे लोगों को आज से राहत मिल सकती है.

महाकुंभ: पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर HC ने लगाई रोक, कहा- 'पर्यावरण की रक्षा करना राज्य का दायित्व'

अलर्ट मोड पर प्रशासन
प्रयागराज में गंगा और यमुना के साथ ही टोंस और ससुर खदेरी जैसी छोटी नदियां भी उफान पर हैं. नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर यहां प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है. यहां सौ के करीब बाढ़ राहत चौकियां बनाई गई है तो साथ ही चौबीसों घंटे तीन पालियों में हाईटेक कंट्रोल रूम काम कर रहा है. प्रशासन कई जगहों पर ड्रोन कैमरों के जरिए भी निगरानी कर रहा है. बाढ़ के बीच पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है. 

संगम नगरी की बात की जाए तो गंगा किनारे के दारागंज, सलोरी, बघाड़ा जैसे मोहल्लों में बाढ़ का पानी दाखिल हो गया है. कई घरों में दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है. तमाम लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं, जबकि कुछ लोगों ने ग्राउंड फ्लोर से सामान समेट कर छतों पर रहना शुरू कर दिया है. गंगापार के बदरा और सोनौटी गांव के पास लिंक रोड पर बाढ़ का पानी भर गया है. इससे कुछ गांवों का सीधा संपर्क टूट गया है. हालांकि लोग दूसरे रास्तों से गांवों में जा रहे हैं.

प्रयागराज की बात की जाए तो यहां गंगा और यमुना समेत दूसरी छोटी नदियों की बाढ़ का पानी हर साल तबाही मचाता है. हर साल हजारों लोग कुछ दिनों के लिए बेघर हो जाते हैं. कई रिहायशी बस्तियां बाढ़ में डूबी रहती हैं. इसके बावजूद यहां बाढ़ से निपटने के कोई स्थाई कदम नहीं उठाए जाते. लोगों का सुझाव है कि अगर गंगा और यमुना के दोनों तरफ शहरी इलाके में बांध बना दिया जाए तो बाढ़ की समस्या से स्थाई तौर पर निजात पाई जा सकती है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget