एक्सप्लोरर

देश के पहले विस्टाडोम कोच ट्रेन सेवा की शुरुआत, पर्यटक उठा सकेंगे 109 किमी जंगल सफारी का लुफ्त

UP News: प्रदेश में जंगल, वन्यजीव और प्रकृति के शौकीनों के लिए सीएम योगी की पहल पर उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां जंगल सफारी के लिए विस्टाडोम कोच ट्रेन सेवा शुरू की गई है.

Vistadome Coach Train in UP: उत्तर प्रदेश के पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है. अगर आप भी जंगल, वन्यजीव और प्रकृति के शौकीन हैं, तो अब रोमांचक सफर के लिए ट्रेन से जंगल की सैर का आनंद उठा सकते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां जंगल सफारी के लिए विस्टाडोम कोच ट्रेन सेवा शुरू की गई है.

यह खास ट्रेन सेवा कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से लेकर दुधवा टाइगर रिजर्व तक शुरू की गई है, जिसमें विस्टाडोम कोच लगे हैं. इन कोचों की खिड़कियां और छतें पारदर्शी होती हैं, जिससे यात्री प्रकृति, जंगल और जानवरों को बेहद करीब से देख सकते हैं.

मात्र 275 रुपये में मिलेगा 107 किलोमीटर लंबा जंगल सफारी का अनुभव
विस्टाडोम कोच ट्रेन सेवा की शुरुआत फिलहाल शनिवार और रविवार को की गई है. यह सफर लगभग 107 किलोमीटर का है और इस यात्रा में वेटलैंड, घास के मैदान, खेतों और घने जंगलों का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है. सफर की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट है. ट्रेन बिछिया (बहराइच) से सुबह 11:45 बजे चलकर मैलानी (लखीमपुर खीरी) दोपहर 4:10 बजे पहुंचती है. वापसी ट्रेन सुबह 6:05 बजे मैलानी से चलकर 10:30 बजे बिछिया पहुंचती है.

पर्यटन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच है कि दुधवा नेशनल पार्क, कतर्नियाघाट और किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य को एकीकृत कर राज्य के ‘One Destination Three Forest’ के रूप में पहचान दिलाई जाए. इसी उद्देश्य से इस सेवा की शुरुआत की गई है. यह सेवा अभी सप्ताह में दो दिन मिल रही है, लेकिन जल्द ही इसे सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध कराया जाएगा. इस सेवा से ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के इलाकों में रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे.

सरकारी स्कूल के बच्चों और ट्रैवल ब्लॉगरों के लिए खास टूर
उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए विशेष टूर की व्यवस्था की जा रही है, जिससे वे जंगल और प्रकृति के महत्व को समझ सकें. इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और ट्रैवल ब्लॉगर्स को भी इस सेवा से जोड़ा जा रहा है ताकि विस्टाडोम कोच सेवा का डिजिटल प्रचार-प्रसार हो सके. इस सेवा से होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे और ट्रैवल एजेंसियों को सीधा फायदा मिलेगा. स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और इको टूरिज्म का विकास होगा.

यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- 'हमारी लड़ाई पाकिस्तान और वहां की जनता से नहीं...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'

Embed widget