एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के पहले इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का हुआ एलान, 66 देशों के ग्राहक होंगे शामिल

Noida News:बता दें कि उत्तर प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा. ट्रेड फेयर का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी.

UP International Trade Show: उत्तर प्रदेश में 21 से 25 सितंबर, 2023 तक पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में उत्तर प्रदेश के 'क्राफ्ट, कुज़ीन और कल्चर' को दिखाया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूपी के प्रथम अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर का उद्घाटन करेंगी. इस इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के जरिए बड़े उद्योग, आईटी, आईटीईएस, एमएसएमई, स्टार्ट अप, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन व संस्कृति, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, ओडीओपी जैसे सेक्टरों के उद्यमियों, आंत्रप्रेन्योर,  विनिर्माताओं और निर्यातकों के लिए वैश्विक मंच उपलब्ध कराया जाएगा. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और जिला प्रशासन को इस फेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर पांच दिन तक चलेगा. इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में 66 से अधिक देशों के खरीदारों के भाग लेने की उम्मीद है. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की ट्रेड फेयर आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जीआईएस के बाद अब इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के भव्य आयोजन को यूपी में होते हुए दुनिया देखेगी. इस ट्रेड फेयर में उत्तर प्रदेश के 54 जीआई उत्पादों पर आधारित विशेष फैशन फेयर आयोजित किया जाएगा. वहीं इस फेयर के नॉलेज सेशन में आधात्मिक संत सद्गुरु का खास सत्र, इरडा के अलावा मुंबई के डब्बावाला के प्रबंधन पर भी विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा. 

सीएम योगी ने बताया कि हर जिले से शिल्पकारों, उद्यमियों को ट्रेड फेयर के लिए आमंत्रण किया जाएगा. इस ट्रेड फेयर से यूपी में औद्योगिक अवसर के नए द्वार खुलेंगे. बता दें कि उत्तर प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा. ट्रेड फेयर का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. 

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Polictics: 'अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ रही धामी सरकार', कांग्रेस MLA सुमित हृदयेश का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget