एक्सप्लोरर

Uttarakhand Polictics: 'अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ रही धामी सरकार', कांग्रेस MLA सुमित हृदयेश का आरोप

Bageshwar Bypoll 2023: बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि बीजेपी के खिलाफ माहौल बन रहा है, क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी का यहां बहुत अच्छा प्रभाव है.

Uttarakhand Encroachment Drive: उत्तराखंड के हल्द्वानी (Haldwani) से कांग्रेस (Congress) के विधायक सुमित हृदयेश (Sumit Hridayesh) ने बीजेपी (BJP) सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है. हल्द्वानी में मीडिया से मुखातिब होते हुए सुमित ह्रदेश ने कहा कि उत्तराखंड सरकार, सुप्रीम कोर्ट (Suprene Court) में राज्य के लोगों की तरफ से अपना पक्ष नहीं रख रही है, होना तो यह चाहिए कि अतिक्रमण के नाम पर जिन लोगों को उजाड़ा जा रहा है, उनके लिए सरकार को सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़नी चाहिए.

वहीं बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुमित हृदयेश ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ माहौल लगातार बनता जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी का यहां बहुत अच्छा प्रभाव है. बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी. गौरतलब है कि बागेश्वर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया है. वहां कांग्रेस ने बसंत कुमार को मैदान में उतारा है.

अतिक्रमण को लेकर रेलवे ने कोर्ट में दिया ये जवाब

गौरतलब है कि हल्द्वानी में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में रेलवे ने हलफनामा दाखिल कर जवाब दिया. रेलवे ने कहा कि नैनीताल में उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट आए याचिकाकर्ताओं ने याचिका में पुनर्वास की मांग नहीं की हैं. ऐसे में पुनर्वास या मुआवजे का मसला ही नहीं उठता है.

जमीन के असली मालिक होने का दावा कर रहे लोग

बता दें कि रेलवे के अनुसार, जमीन पर 4,365 परिवारों ने अतिक्रमण कर रखा है. जमीन पर कब्जा रखने वाले परिवार हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और दावा कर रहे थे कि वे जमीन के असली मालिक हैं. बनभूलपुरा में 29 एकड़ भूमि में फैले क्षेत्र में धार्मिक स्थल, स्कूल, व्यापारिक प्रतिष्ठान और आवास हैं. याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि उनके पास वैध दस्तावेज हैं जो उनके स्वामित्व और वैध व्यवसाय को स्थापित करते हैं.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Cabinet Meeting: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में पास हुए 30 अहम प्रस्ताव, धामी सरकार ने लिए ये बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget