एक्सप्लोरर

UP Fasal Bima Yojana: 31 जुलाई तक फसल बीमा करा सकेंगे यूपी के किसान, यहां जान लें पूरा प्रॉसेस

UP Fasal Bima Yojana: यूपी सरकार ने किसानों को नुकसान से बचाने के लिए फसलों का बीमा कराने के निर्देश दिए हैं. इसमें धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, मूंगफली, सोयाबीन और तिल जैसी फसलें शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों को नुकसान से बचाने के लिए समय रहते अपनी खरीफ फसलों का बीमा कराने के निर्देश दिए हैं, जिसमें अंतिम तिथि 31 जुलाई है. इस योजना के तहत धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, मूंगफली, सोयाबीन और तिल जैसी फसलों का बीमा कराया जा सकता है.

दरअसल, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, तूफान, ओलावृष्टि, कीट प्रकोप, बीमारियों और असफल बुवाई की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है.

फसल बीमा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

योजना में पंजीकरण कराने के लिए अंतिम तिथि है 31 जुलाई, 2025, इस योजना में धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, मूंगफली, सोयाबीन और तिल शामिल हैं. किसानों को केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा, शेष राशि केंद्र और राज्य सरकार वहन करेगी. इसके अलावा बीमा पंजीकरण, दस्तावेज संबंधी मार्गदर्शन और दावों के लिए 14447 टोल फ्री नम्बर पर संपर्क करें.

इस योजना में बीमा के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसानों को बीमा कराने के लिए आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक और सम्बन्धित फसल की जानकारी  वाले दस्तावेज जमा करने होंगे.

पंजीकरण की प्रक्रिया

किसान फसल बीमा के लिए अपने नजदीकी बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर या फिर ऑनलाइन पोर्टल पर खुद भी पंजीकरण करा सकते हैं.

72 घंटे में करें सूचित

अगर फसल को कोई नुकसान होता है, तो किसानों को 72 घंटे के अंदर नजदीकी फसल बीमा केंद्र, कृषि विभाग या फिर हेल्पलाइन नंबर 14447 पर सूचित करना होगा.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ

इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं और अन्य जोखिमों से फसल नुकसान की स्थिति में मुआवजा. किसानों को केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम देना पड़ता है. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसान पंजीकरण किसानों के लिए काफी फायदेमंद है.

योजना की विशेषता

बता दें कि उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों का बीमा किसानों के लिए वरदान साबित हो सकता है. यह योजना न केवल उनकी मेहनत को सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि प्रतिकर मौसमी परिस्थितियों और अन्य जोखिमों से होने वाले नुकसान की भरपाई भी करती है.

किसानों से अपील

प्रदेश में किसानों से अपील की गयी है कि वे समय रहते फसल बीमा कराएं और अपनी फसलों को सुरक्षित करें. अधिक जानकारी के लिए आज ही हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क करें या नजदीकी बैंक/सीएससी केंद्र पर जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, सुरक्षाकर्मियों ने की इंटरव्यू रोकने की कोशिश
साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, इंटरव्यू रोकने की कोशिश
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी
यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित
यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget