एक्सप्लोरर

Mayawati on SP-BJP: यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर मायावती ने बीजेपी-सपा पर साधा निशाना, कही ये बात

बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती ने कहा कि जनता जानती है कि सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी. उन्होंने कहा कि चाहे आज बीजेपी कहे कि उनके राज में कानून राज चल रहा है तो ऐसा कुछ नहीं है.

Mayawati on SP-BJP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है. पार्टियों एक दूसरे के कामों पर सवाल उठा रही हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया है. साथ ही अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाईं.

'छोटी जाति पर हो रहा जुल्म'
बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती ने कहा, "जनता जानती है कि सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी, बीएसपी के शासनकाल में कानून राज चलता था. चाहे आज बीजेपी कहे कि उनके राज में कानून राज चल रहा है तो ऐसा कुछ नहीं है, यूपी में ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन छोटी जाति के ऊपर जुलुम न हो. मीडिया में ऐसी रिपोर्ट कम आती है."

'हमारी सरकार में बेहतर हुई कानून व्यवस्था'
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पीएम मोदी और अमित शाह ने बीजेपी की सरकार के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था सुधरने का दावा किया है. सीएम योगी का कहना है कि हमनें यूपी से माफियाराज खत्म किया है. उन्होंने चंदौली के सकलडीहा में उन्होंने कहा, "हमारे राज में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है. हमारी सरकार माफियाओं पर नकेल कस रही है. अराजकता फैलाने वालों और संपत्ति कब्जा करने वाले माफियाओं की छाती पर सरकार बुलडोजर चढ़ाने के लिए हमेशा तैयार रहती है."

'पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार'
वहीं मायावती ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी 2007 से भी अधिक मजबूत सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि संविधान को सड़कों पर उतरकर नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन करके बचाया जा सकता है.

'उत्तराखंड-पंजाब में करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन'
मायावती ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और यह सरकार 2007 में बनी स्पष्ट बहुमत की उसकी सरकार के मुकाबले ज्यादा मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखंड में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और पंजाब में गठबंधन की मजबूत सरकार बनाएगी. उत्तराखंड में बसपा सभी सीटों पर अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी और पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें

Punjab News: राघव चड्ढा के अवैध खनन के आरोप का चन्नी ने दिया जवाब, AAP नेता को बताया 'बाहरी'

Petrol Price in Delhi: दिल्ली में गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो पहले जान लें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget