एक्सप्लोरर

UP Election: ED छोड़ राजनीति में उतरे राजेश्वर सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

राजेश्वर सिंह यूपी के सुल्तानपुर के नौकरशाहों के एक प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं. वे प्रदेश की सुल्तानपुर सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे.

UP Election 2022: चुनावी माहौल में कई अधिकारी अपनी सेवाएं समाप्त कर नेता बनने निकल पड़े हैं. इसी क्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सेवनिवृत्ति हुए राजेश्वर सिंह आज बीजेपी में शामिल होंगे. वे प्रदेश की सुल्तानपुर सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे. राजेश्वर सिंह ने कहा कि 24 साल तक मैंने अपनी सेवाएं दी और अब जब मेरी सेवा के 11 साल बचे हैं तब मैं इसे और बड़े स्तर पर ले जाने के लिए राष्ट्रवादी राजनीति में उतर रहा हूं. उन्होंने ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी. इस मौके पर राजेश्वर सिंह ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद भी किया.

कौन हैं राजेश्वर सिंह

राजेश्वर सिंह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के नौकरशाहों के एक प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं. सिंह को लेकर कई लोगों का मानना ​​है कि उनके राजनीति में प्रवेश से एक अलग तरह का बदलाव आएगा. स्टेट पुलिस विभाग से अपनी नौकरी शुरू करने वाले राजेश्वर सिंह अपने काम के दम पर बेहद तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए. उन्हें ह्यूमन एंड टेक्नोलॉजी का एक्सपर्ट माना जाता है. अपने पुलिस करियर की शुरुआत में उनके पास गोमतीनगर सीओ (अपराध) और सीओ (यातायात) के सर्किल ऑफिसर का एक साथ चार्ज था. इसके लिए उनकी काफी चर्चा भी हुई.

राजेश्वर सिंह के नाम 13 एनकाउंटर है. अपने 14 महीने के कार्यकाल में ही उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली. इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि उन्हें उनके काम के दम पर 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' और 'साइबर जेम्स बॉन्ड' की उपाधियों से नवाजा जाने लगा.

इससे पहले ये अधिकारी बीजेपी में हुआ था शामिल 

बता दें कि कानपुर के पूर्व कमिश्नर असीम अरुण भी बीजेपी में शामिल हुए थे. इस दौरान असीम अरुण ने कहा था कि बीजेपी ने मुझे और अधिक सामाजिक कार्य करने के लिए राजनीति चुनने का सुझाव दिया है.

यह भी पढ़ें-

UP Corona Vaccination: यूपी में 100 फीसदी लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, CM योगी ने दी जानकारी

UP Election 2022: बीजेपी गठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ, निषाद पार्टी को 10 और अपना दल को मिली इतनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget