एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव के समर्थन में उतरीं Mamata Banerjee, CM योगी से पूछा- गंगा में जब लाशें फेंकी जा रही थीं, तब आप कहां थे?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान ममता ने लोगों से सपा को समर्थन देने की अपील की और बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा

Mamata Banerjee Akhilesh Yadav PC:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022)   को लेकर सियासी गर्माहट पूरे शबाब पर है. वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव के समर्थन के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)  भी यूपी में है. अखिलेश (Akhilesh Yadav)  और ममता ने आज साझा प्रेस क्रॉन्फेंस भी की.

इस दौरान ममता ने जमकर योगी सरकार पर निशाना साथा. ममता ने कहा, ''हाथरस की घटना, उन्नाव की घटना और कोविड के दौरान UP में गंगा में फेंके गए शवों के लिए जिम्मेदार लोगों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा. योगी जी, जब ये हो रहा था तब आप कहाँ थे? योगी जी को उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.''

ममता बनर्जी ने कहा आगे कहा, “ मैं आप सभी से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का समर्थन करने और उन्हें जीत दिलाने, भाजपा को हराने का आग्रह करती हूं. भाजपा द्वारा किए गए झूठे वादों के झांसे में न आएं.... मैं 3 मार्च को वाराणसी भी जाउंगी. 

अखिलेश के साथ ममता बनर्जी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें-

  • उप्र की जनता का स्वागत करूंगी की भाई अखिलेश ने लखनऊ में बुला के उप्र की जनता से रिश्ता बनाने को मौका दिया है. बीजेपी की रैली सब अच्छे से चलती है लेकिन हमलोगो की नहीं चलेगी. हम अखिलेश मिल कर करते तो लोग आते चुनाव आयोग ने जो कहा हम मान के चलेंगे.
  • ममता बनर्जी ने कहा कि सपा को जीताइए भाजपा को हराइए.
  • देश का सब से बड़ा राज्य यूपी है, इस राज्य से बीजेपी गई तो पूरा देश से गई. बीजेपी के झूठ बोलने पर वोट देंगे या जो सबको साथ लेकर चलेंगे उनको वोट देंगे.
  • चुनाव के समय सब यहां रहते हैं, चुनाव के बाद दिल्ली चले जाते हैं.अपना वोट वेस्ट मत करिए.
  • उन्नाव- एनआरसी के मुद्दे को उठाते हुए बनर्जी ने कहा कि इन मामलों में माफी मांगो.
  • गंगा माई की पूजा करते है लेकिन कोविड काल में हमारे बंगाल में लाश मिली. लाशें गंगा में फेंकी गई. मैंने लाश उठवाई और अंतिम संस्कार कराया.
  • जब कोविड में लोग मरते तो योगी जी कहा थे बंगाल में ममता को हराने गए कोविड को हराने नही गए.
  • पहले माफी मांगो उसके बाद वोट मांगो
  • मैनिफेस्टो में स्कूटी का वादा किया है तो मिलेगा. मैंने टैब सायकिल बांटा था.
  • सबसे ज्यादा रुपया उप्र को मिला है. मोदी कहते हमने किया हमने किया... अपने पॉकेट से किया है क्या ? सब जनता से टैक्स लिया. आज कह रहे हैं कोविड का इंजेक्शन फ़्री में दिया ये सब जनता का रुपया है.
  • योगी कहते हैं प्रदेश में 4 लाख करोड़ इन्वेस्ट किया है. अगर इन्वेस्ट हुआ है तो कहा गया वो
  • ममता बनर्जी ने आगे कहा कि यहां दलित लीडर कोई काम नही करते सबने  बीजेपी के पास आत्मसमर्पण कर दिया है.

यूपी में नहीं उतर पाएंगे बीजेपी के झूठ के विमान

वहीं ममता बनर्जी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी बोले. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत पश्चिम बंगाल में लगा दी लेकिन वे दीदी को हरा नहीं पाए. वह कोलकाता से लखनऊ आई हैं लेकिन बीजेपी के लोग खराब मौसम बताकर दिल्ली से यूपी नहीं आ सके. इस बार यूपी में नहीं उतर पाएगी बीजेपी के झूठ के विमान. अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सपा के लिए गर्व की बात है कि बंगाल की धरा से ममता बनर्जी हमारे साथ मौजूद है. बंगाल मे मिली जीत पर मैं बधाई दूंगा, ममता ने सांप्रदायिक ताकतों को हराने का काम किया.

10 मार्च को जीत का रसगुल्ला हमसब खायंगे- अखिलेश

अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा ने पूरी फौज बंगाल में लगा दी लेकिन फिर नहीं जीत पाई, नारी शक्ति का सम्मान बड़ा है. सपा प्रमुख यही पर नहीं थमें उन्होंने कहा कि दीदी को देख भजपा को बंगाल की याद आ गयी होगी. 10 मार्च को जीत का रसगुल्ला हमसब खायंगे.

गौरतलब है कि अखिलेश के लिए ममता 2022 में सहारा बनी हैं. वहीं ये ममता की बड़ी रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है. दरअसल इसके तहत वो मिशन 2024 के लिए सहयोगी जुटा रही हैं.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: चंद्रशेखर आजाद ने बसपा को बताया सूखा पेड़, अखिलेश यादव के लिए कही यह बात

UP Election 2022: बीजेपी का चुनाव घोषणा पत्र आज जारी होगा, जानिए कब आएगा सपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget