एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी का चुनाव घोषणा पत्र आज जारी होगा, जानिए कब आएगा सपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र

UP Election 2022: बीजेपी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र को 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम दिया है. इसके लिए बीजेपी ने 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ के नाम से अभियान चलाकर लोगों से सुझाव मांगे थे.

बीजेपी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र मंगलवार को जारी करेगी. इसे 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' का नाम दिया गया है. इसके लिए बीजेपी ने 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ के नाम से अभियान चलाकर लोगों से सुझाव मांगे हैं. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती हैं. 

कहां जारी होगा बीजेपी का घोषणा पत्र?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे जारी करेंगे. इसके लिए लखनऊ के गोमती नगर में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे. 

UP Election 2022: बीजेपी का चुनाव घोषणा पत्र आज जारी होगा, जानिए कब आएगा सपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र

बीजेपी को अपना संकल्प पत्र रविवार को जारी करना था, लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों की राय ली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 दिसंबर 2022 को आकांक्षा पेटी लांच की थी. इसके जरिए प्रदेश भर के लोगों से सुझाव मांगे गए थे. बीजेपी ने लोगों से मिस्ड काल और ई-मेल के जरिए भी सुझाव मांगे थे. 

सपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र कब आएगा?

घोषणा पत्र जारी करने में बीजेपी अभी आगे है, क्योंकि प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने अभी अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है. सपा का कहना है कि वो बीजेपी का घोषणा पत्र आने के बाद अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. बहुजन समाज पार्टी चुनाव घोषणा पत्र जारी ही नहीं करती है. वहीं कांग्रेस पार्टी का मुख्य घोषणा पत्र कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ में जारी करेंगी. इस मौके पर घोषणापत्र कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे.

UP Election 2022: 'ऐसी क्या मजबूरी है कि अखिलेश को ममता जरुरी हैं', स्मृति ईरानी का तंज

कांग्रेस ने इससे पहले महिला घोषणा पत्र और युवा भर्ती विधान जारी कर चुकी है. इनमें महिलाओं और युवाओं की भर्तियों से संबंधित घोषणाएं की गई थीं. 

UP Election 2022: सरोजनीनगर सीट पर राजेश्वर सिंह की राह हुई आसान, BJP में शामिल हुए शिवशंकर सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget