एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अगर असदुद्दीन ओवैसी से ओम प्रकाश राजभर अलग होंगे तो कैसे बदल जाएगा समीकरण? समझिए

UP Elections: पूर्वांचल की लगभग 146 सीटों पर राजभर वोट बैंक काफी संख्या में है, जिसमें 29 जिले आते हैं. ऐसे में बीजेपी किसी भी कीमत पर चुनाव में कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहती.

UP Assembly Election 2022: यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं वैसे वैसे अब उत्तर प्रदेश में होने वाले सियासी गठबंधनों की तस्वीर भी कुछ साफ होती दिख रही है. आज जिस तरीके से पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने संकेत दिए हैं कि वह बीजेपी के साथ 2022 का चुनाव लड़ सकते हैं, उससे अब भागीदारी संकल्प मोर्चा को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे वह तस्वीर साफ होती दिख रही है.

दरअसल, ओमप्रकाश राजभर ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया था जिसमें उनकी पार्टी समेत कुल 11 छोटे दल शामिल थे. इसमें ओमप्रकाश राजभर अपने साथ असदुद्दीन ओवैसी को भी लाने में कामयाब हुए थे. हालांकि कुछ समय पहले दोनों के संबंधों में दरार तब देखने को मिली जब ओवैसी की पार्टी ने 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार लड़ाने की बात कही थी, लेकिन आज जिस तरीके से ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात के संकेत दिए हैं कि वह बीजेपी के साथ भी जा सकते हैं, इस बयान के आने के बाद अब एआईएमआईएम के नेता कह रहे हैं कि उनकी पार्टी AIMIM का बीजेपी के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता. भले उन्हें यह गठबंधन ही क्यों ना छोड़ना पड़े.

ओमप्रकाश राजभर 27 अक्टूबर को मऊ में अपनी पार्टी के 19 वें स्थापना दिवस पर वंचित पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक महापंचायत करने वाले हैं और उसी दिन वह गठबंधन का भी एलान करेंगे. सूत्रों की मानें तो उस दिन उनके मंच पर बीजेपी के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे जहां गठबंधन का ऐलान होगा. ऐसे में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के नेता कह रहे हैं कि उनके भागीदारी संकल्प मोर्चे में कुल 11 छोटे दल शामिल थे और अगर ओवैसी और बाबू सिंह कुशवाहा इन दो नेताओं को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी नौ छोटे दल ओमप्रकाश राजभर के साथ रहेंगे इस बात की उन्हें उम्मीद है.

राजभर बीजेपी के लिए जरूरी या मजबूरी?

अब आइए आपको बताते हैं कि आखिर ओमप्रकाश राजभर बीजेपी के लिए जरूरी या मजबूरी क्यों हैं. दरअसल पूर्वांचल कि लगभग 146 सीटों पर राजभर वोट बैंक काफी संख्या में है, जिसमें 29 जिले आते हैं. ऐसे में बीजेपी किसी भी कीमत पर चुनाव में कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहती इसीलिए लगातार बीजेपी ओमप्रकाश राजभर के संपर्क में रही. जिससे कि 2022 के विधानसभा चुनाव में राजभर को साथ लाए जा सके और अब उसे कामयाबी मिलती दिख रही है. ओमप्रकाश राजभर अगर बीजेपी के साथ जाते हैं और असदुद्दीन ओवैसी अकेले चुनाव लड़ते हैं तो इसका असर कहीं ना कहीं उन पार्टियों पर पड़ेगा जिन्हें अल्पसंख्यक वोट देते हैं, क्योंकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का फोकस ऐसी 100 सीटों पर है जहां मुस्लिम वोटर ज्यादा हैं.

दरअसल, ओमप्रकाश राजभर के साथ ओवैसी के जाने पर कहीं ना कहीं दोनों पार्टियों को फायदा होता क्योंकि इन 146 सीटों में मुस्लिम वोट बैंक की अगर बात करें तो वह 9 से 12 फीसदी हैं और अगर इसमें राजभर वोट जुड़ता तो कहीं ना कहीं चुनाव में दूसरे उम्मीदवारों को वो कड़ी टक्कर देते. लेकिन अब जब समीकरण बदल रहे हैं तब इसका फायदा उसे मिलेगा जिसके साथ ओमप्रकाश राजभर का गठबंधन होगा और दूसरे दलों को इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है.

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भी अपनी ताकत दिखाई थी, जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में राजभर की पार्टी से जुड़े 117 सदस्य जीते थे, 2700 ग्राम प्रधान चुने गए और 1800 बीडीसी बीडीसी सदस्य जीते. बलिया आजमगढ़ में बीजेपी को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हराने में राजभर ने बड़ी भूमिका भी निभाई. लेकिन अब एक बार फिर राजभर बीजेपी के साथ जाते दिख रहे हैं, वो दावा के रहे हैं कि जिसके साथ जाएंगे उसकी सरकार ही 2022 में बनेगी. ये दावे हकीकत में बदलेंगे या नहीं ये फैसला तो जनता करेगी.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर की BJP के साथ वापसी लगभग तय, क्या अब असदुद्दीन ओवैसी का खेल होगा खराब?

Ramlila in Ayodhya: अयोध्या रामलीला कमेटी को पीएम मोदी ने दी बधाई, चिट्ठी लिखकर दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget