एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मंच पर बैठे उन्नाव सदर से BJP MLA को किसान नेता ने रसीद किया थप्पड़, सपा ने वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्नाव सदर से बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता को एक किसान नेता मंच पर थप्पड़ जड़ता नजर आ रहा है.

UP Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. वहीं इस दौरान नेताओं की जुबानी जंग से लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्योप का सिलसिला भी जारी है. इन सबके बीच उन्नाव सदर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां बीजेपी (BJP) विधायक पंकज गुप्ता ( MLA Pankaj Gupta)को जनसभा के दौरान एक किसान नेता ने कथित तौर पर तमाचा जड़ दिया.

समाजवादी पार्टी ने वीडियो ट्वीट किया है

वहीं बीजेपी विधायक को कथित किसान नेता द्वारा थप्पड़ जड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है. समाजवादी पार्टी ने भी इस वीडियो को शेयर किया है.समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि, “ उन्नाव सदर से बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता को आयोजित जनसभा में किसान नेता ने सार्वजनिक रूप से मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया, किसान द्वारा मारा गया ये थप्पड़ भाजपा विधायक को नहीं बल्कि यूपी की भाजपा शासित आदित्यनाथ की कुनीतियों, कुशासन और तानाशाही के मुंह पर जड़ा गया थप्पड़ है.

 

समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने रीट्वीट कर लिखी ये बात

बता दे कि समाजवादी पार्टी के मीडिया सेट के ट्वीटर से जारी 21 सेकेंड के वीडियो में बीजेपी के उन्नाव सदर से विधायक पंकज गुप्ता एक जनसभा के दौरान मंच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक हरे और सफेद रंद की टोपी लगाए बुजुर्ग मंच पर आते हुए नजर आते हैं. बुजुर्ग हाथ में लाठी लिए हुए सीधे पंकज गुप्ता के बेहद नजदीक आ जाते हैं और इसी दौरान अचानक से उनके मुंह पर तमाचा जड़ देते हैं. इस वीडियो को समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने रीट्वीट करते हुए लिखा है कि, “ चुनाव अंचार संहिता लगने दीजिये, भाजपा के नेता, मंत्री, विधायक सांसद गांवों कस्बों में वोट मांगने के लिए घुस जाएंगे. जनता का गुस्सा अंडर करंट की तरह दौड़ रहा है, जनता किस कदर परेशान और गुस्से में है इसका अंदाजा भी शायद बीजेपी के शीर्ष नेता नहीं लगा पा रहे हैं.

किसान नेता ने वीडियो जारी कर थप्पड़ मारने की घटना से किया इंकार

 हालांकि इस घटना के बाद एक और वीडियो वायरल हो रहा है किसमें बीजेपी विधायक को चांटा रसीद करने वाले किसान नेता कहते सुने जा सकते हैं कि उन्होंने मारा नहीं था, बल्कि प्यार से ही पूछा था कि क्या हुआ क्योंकि विधायक सर झुकाए बैठे थे. इस वीडियो में किसान नेता और विधायक मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट, जानिए यहां

UP Election 2022: चुनाव से पहले अपने और सीएस योगी के बीच दूरियों पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget