एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सीएम योगी बोले- देश का स्वर्ग बनने जा रहा है बुंदेलखंड, बाहर के लोग यहां नौकरी लेने आएंगे

UP Election 2022: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जालौन में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में सिर्फ सैफई खानदान का विकास होता है.

UP Election 2022: उत्तरप्रदेश के चुनाव में बयानबाजी का दौर जारी है और पार्टी के स्टार प्रचारक यूपी के दंगल में डटकर अपने पार्टी के प्रत्यशियों का प्रचार कर रहें हैं. वहीं सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गुरुवार को जालौन (Jalaun) पहुंचे. जहां पर उन्होंने माधौगढ़ और कालपी विधानसभा को संबोधित किया. इस दौरान वो बसपा, कांग्रेस छोड़ सपा पर हमलावर होते हुए नजर आए और कहा कि सपा (SP) सरकार में सिर्फ सैफई खानदान का विकास होता है. उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बुंदेलखंड पानी के लिए तरसा हैं, लेकिन अब यहां विकास की गंगा बह रही हैं. बता दें कि दरअसल 20 फरवरी को जालौन में मतदान होना है और 18 फरवरी को चुनाव प्रचार पर रोक लग जायेगी.

सपा ने किया सिर्फ खानदान का विकास

जालौन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार में बुंदेलखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है. पिछली सरकारें भी ये काम कर सकती थीं लेकिन सिर्फ बीजेपी सरकार ने यहां के लोगों के दर्द को महसूस किया. सपा को मौका मिलता हैं तो वो सिर्फ खानदान के विकास के बारे में सोचते हैं. कोरोना काल में भी जनपद के लोगों को भरपूर राशन दिया गया. यहां पर गरीबों का हक डकारने वालों पर बुलडोजर चलवा दिया जाता है. सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले छिनैती, चोरी, डकैती, दंगे और आगजनी हुआ करती थीं.

UP Election 2022: चौथे चरण में सबसे ज्यादा आपराधिक छवि के उम्मीदवार, जानिए- किस पार्टी में कितने दागी?

इस सरकार ने दंगाइयो से की भरपाई

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार में दंगा करने वालों के पोस्टर गली-गली पोस्टर चिपक जाते हैं और दंगे की भरपाई भी उनसे की जाती है. बुंदेलखंड को लेकर उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड देश का स्वर्ग बनने जा रहा है. यहां पर हर-घर नल योजना के तहत लोगों के घरों तक आरओ का पानी पहुंच रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि बुंदेलखंड में बने हथियार दुश्मन के खेमे में गरजेंगे. यहां के नौजवानों को अब नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि बाहर के लोग बुंदेलखंड में नौकरी लेने के लिए आएंगे.

पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसाया

अखिलेश सरकार पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकार में यूपी में दंगे फसाद होते थे लेकिन डबल इंजन की सरकार में उसपे ब्रेक लगा दिया. पहले चाचा और भतीजे मिलकर योजना बनाते थे कि कहां वसूली करनी है और कहां डकैती डालनी हैं. पिछली सरकारों ने जहां तमंचों की फैक्ट्री लगाने का काम किया अब यहां का युवा तोप चलायेगा. बुंदेलखंड का विकास पहले भी हो सकता था लेकिन इन्होंने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया है. सपा पार्टी की सोच समाजवादी हैं लेकिन काम तमंचावादी हैं. कोरोना काल में बुंदेलखंड का विकास थम गया था लेकिन सरकार करने के बाद फिर से यहां पर तेजी से विकास होगा. पिछली सरकारों में यहां पर बिजली नहीं आती थी और अब 24 घंटे बिजली आती हैं. सपा,बसपा. कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसाया हैं. बीजेपी सरकार ने हर घर तक पानी पहुंचाया है.

UP Election 2022: फतेहपुर में PM मोदी बोले- टीके से दो लोग डरते हैं, एक कोरोना वायरस और दूसरे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget