एक्सप्लोरर

UP Election 2022: पकौड़े का जिक्र करते हुए मायावती ने बीजेपी पर साधा निशाना, जानें- क्या कहा

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपीटीईटी और रेलवे की आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में छात्रों के हंगामे पर चिंता जताते हुए बीजेपी पर हमला बोला है.

UP Election: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) और रेलवे की आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में छात्रों के हंगामे पर चिंता जाहिर करते हुए गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को ‘युवाओं से पकौड़े बिकवाने की अपनी संकीर्ण सोच’ बदलनी चाहिए.

ट्वीट कर किया हमला
मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, 'पहले यूपीटीईटी और अब रेलवे के आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा परिणाम को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में कई दिनों से भारी हंगामा जारी है. यह सरकारों की विफलताओं का ही प्रमाण है. गरीब युवाओं व बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ और विरोध करने पर उनकी पिटाई सर्वथा अनुचित है.'

सरकार के गलत नीतियों के कारण चरम पर है बेरोजगारी 
मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीबी और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है. सरकारी नौकरी व उनमें आरक्षण की सुविधा गौण हो गई है. ऐसे में वर्षों से छोटी सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा भी सही से नहीं होना अन्यायपूर्ण है. बीजेपी युवाओं से पकौड़ा बिकवाने की अपनी संकीर्ण सोच बदले.'

प्रयागराज और पटना में हुआ था छात्रों का प्रदर्शन
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और बिहार की राजधानी पटना में रेलवे की एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने काफी हंगामा किया था. प्रयागराज में मंगलवार को छात्र रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और ट्रेनों को रोकने की कोशिश की थी. उसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो में पुलिसकर्मी एक अतिथि गृह में घुसकर छात्रों की बुरी तरह पिटाई करते हुए देखे गए थे. इस मामले में कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. पटना में भी आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने ट्रेन की एक बोगी में आग लगा दी और राजेंद्र नगर टर्मिनल के सामने एक मालगाड़ी को रोक दिया.

यह भी पढ़ें-

UP Election: पहले चरण में योगी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दांव पर, जानिए कौन कहां से मैदान में

UP Election 2022: सपा के मुफ्त बिजली के वादे पर मथुरा में अमित शाह ने साधा निशाना, बोले- अरे भाई अखिलेश...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget