एक्सप्लोरर

UP Election: पहले चरण में योगी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दांव पर, जानिए कौन कहां से मैदान में

UP Election 2022: 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदाता 10 फरवरी को अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे. इन सीटों पर योगी सरकार के 9 मंत्रियों की किस्मात का फैसला होना है.

UP Assembly election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी. 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे. इन सीटों पर योगी सरकार के 9 मंत्रियों की किस्मात का फैसला होना है, जिसमें सुरेश राणा और श्रीकांत शर्मा जैसे नेता शामिल हैं. इन मंत्रियों ने 5 साल जनता के लिए कितना काम किया, इसका जवाब 10 मार्च को मिलेगा. आइए नजर डालते हैं उन 9 मंत्रियों जिनकी सीटों पर 10 फरवरी पर वोटिंग होगी. 

1. श्रीकांत शर्मा : बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा शहर सीट से किस्मत आजमा रहे हैं. वह यहां के मौजूदा विधायक हैं. उन्‍होंने 2017 में कांग्रेस से लगातार तीन बार विधायक रहे प्रदीप माथुर को हराया था. श्रीकांत शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे. श्रीकांत शर्मा को 1 लाख 43 हजार 361 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर इस सीट से तीन बार के विधायक रहे कांग्रेस के प्रदीप माथुर को 42 हजार 200 वोट मिले थे. 

2. अतुल गर्ग : योगी कैबिनेट में मंत्री अतुल गर्ग गाजियाबाद सीट से विधायक हैं. गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से वर्ष 2017 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग के सामने बसपा से सुरेश बंसल थे.  अतुल ने सुरेश बंसल को 70505 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था. अतुल को 1 लाख 24 हजार 201 वोट मिले थे. बसपा के सुरेश बंसल 53696 वोट ही हासिल कर पाए थे. 

3. सुरेश राणा: शामली जिले के थाना भवन सीट से विधायक सुरेश राणा यूपी सरकार में गन्ना मंत्री हैं. सुरेश राणा की गिनती बीजेपी के फायरब्रांड नेताओ में की जाती है. इस सीट पर बीजेपी उम्‍मीदवार सुरेश राणा 2012 में पहली बार जीत दर्ज करने में सफल हुए थे. इस चुनाव में उन्‍होंने रालोद के अशरफ अली खान को मात्र 265 वोटों से श‍िकस्‍त दी थी. इसके बाद हुए मुजफ्फरनगर दंगें में व‍िधायक सुरेश राणा का नाम भी आया था, जि‍न्‍हें आरोपी भी बनाया गया था, लेक‍िन 2017 में हुए चुनाव में उन्‍हें जनता का समर्थन म‍िला और वह बसपा के अब्‍दुल वार‍िश खान से 16 हजार से अध‍िक वोटों के अंतर से जीतने में सफल रहे. इसके बाद जब बीजेपी की सरकार बनी तो वह आरोप मुक्‍त हुए साथ ही कैबि‍नेट मंत्री बनाए गए.

4. संदीप सिंह: योगी सरकार में राज्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह ने अतरौली विधानसभा सीट से पर्चा भरा है. अलीगढ़ जिले की अतरौली विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और उनके परिवार का दबदबा माना जाता है. 

5. अनिल शर्मा: वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं. इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है. यहां से बीजेपी अब तक पांच बार जीत दर्ज कर चुकी है.  बीजेपी ने एक बार फ‍िर अन‍िल शर्मा को ट‍िकट द‍िया है. वर्ष 2017 के चुनाव में अनिल शर्मा व‍िधायक न‍िर्वाच‍ित हुए थे और उन्‍होंने बसपा के मुकुल उपाध्‍याय को 50 हजार से अध‍िक वोटों से श‍िकस्‍त दी थी. 

6. कपिल देव अग्रवाल: योगी सरकार में मंत्री मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं. वर्ष 2017 में कपिल देव अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के गौरव स्वरूप बंसल को 10704 वोटों के अंतर से हराया था. 

7. दिनेश खटीक: योगी कैबिनेट में बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. विधायक दिनेश खटीक मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं. इन्होंने 2017 में पहली बार बीजेपी की ओर से हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था. पहली ही बार में दिनेश खटीक ने बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को पराजित कर जीत हासिल की. 

8. डॉ. जीएस धर्मेश: योगी सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश चिकित्सा के व्यवसाय से जुड़े हैं. योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में आगरा से छावनी सुरक्षित सीट से डॉ. गिरराज सिंह धर्मेश (डॉ. जीएस. धर्मेश) को मंत्री बनाया गया था. 2017 के चुनाव में उन्होंने छावनी विधानसभा सीट से 45,000 वोटों से जीत दर्ज की थी. 

9. चौधरी लक्ष्मी नारायण : योगी सरकार में डेयरी और पशुपालन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा की छाता विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं. वह यहां के मौजूदा विधायक हैं. वह इससे पहले बसपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-UP Election: क्या हुआ तेरा वादा? अपने इन 7 संकल्पों को क्या पूरा कर पाई Yogi सरकार, वोटर की पैनी नजर मांग रही जवाब

Uttarakhand Elections: पहाड़ की राजनीति में जबरदस्त उलटफेर, कांग्रेस ने बदली हरीश रावत की सीट, जानें अब कहां से लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget