एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गोंडा में बीजेपी विधायकों का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- अब विपक्ष कौन है, वो तो लंदन जाने वाले हैं

UP Election 2022: प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि यूपी में इतिहास बना है कि पहली बार किसी सीएम ने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया हो और कांग्रेस के बाद हमारी पार्टी को दोबारा सीएम बनाने का मौका मिलेगा.

UP Assembly Election 2022: गोंडा (Gonda) की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली गोंडा सदर विधानसभा में भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैसरगंज (Kaisarganj) से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) के बेटे प्रतीक भूषण सिंह (Prateek Bhushan Singh) एक बार फिर से बीजेपी के विधायक बन गए हैं. उनकी सीधी टक्कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता रहे विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित जी के भतीजे सूरज सिंह (Suraj Singh) से थी. लगभग 6,000 वोटों से प्रतीक भूषण सिंह ने सूरज सिंह को हराकर जीत हासिल की है.

2017 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के प्रतीक भूषण और समाजवादी पार्टी से सूरज सिंह की सीधी टक्कर थी. तब भी बीजेपी का कमल खिला था, इस बार भी वैसा ही हुआ. बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा है कि अगर सरकार की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी और गुंडों पर नियंत्रण करेगी तो जनता ऐसे सरकार को फिर से मौका देगी, जनता ने साबित कर दिया है. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले यह तय करेगी कि विपक्ष कौन है और वह तो शायद लंदन जाने वाले हैं. अब अंधविश्वासी और झोलाछाप लोगों से मुक्ति मिल गई है.

लोगों ने मेरे और पार्टी के काम को किया अप्रूव: प्रतीक भूषण सिंह

प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इतिहास बना है कि पहली बार किसी सीएम ने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया हो और पार्टी के लिए भी इतिहास होगा कि कांग्रेस के बाद हमारी पार्टी को दोबारा सीएम बनाने का मौका मिलेगा. यह सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं इस जीत से बहुत खुश हूं. लोगों ने मेरे पार्टी और मेरे काम को अप्रूव किया है. गोंडा की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है. जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ चाहते हैं, वैसा फिर से काम होगा. अब गोंडा में भी बहुत स्पीड से विकास होगा.

अखिलेश को सही ठंग से वोट मांगना चाहिए था: बीजेपी विधायक

वहीं मनकापुर सीट से जीते बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने जहां एक तरफ जीत के लिए जनता का धन्यवाद दिया तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव को वोट मांगने का तरीका भी बता दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है और पार्टी का कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा. रमापति शास्त्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को, पार्टी के नेतृत्व को और मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं कि सब ने भाजपा पर विश्वास किया और आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष को आत्म मंथन करना चाहिए कि लोकतंत्र में सभी को वोट मांगने का अधिकार है. सरकार बनाने का अधिकार है, उनको भी उसी ढंग से वोट मांगना चाहिए था.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: BJP को आधे से अधिक हिंदू और सपा को दो तिहाई मुस्लिम वोटर्स का समर्थन मिला

UP News: योगी आदित्यनाथ के पूर्व मंत्री बलदेव सिंह औलख का बड़ा बयान, कहा- मुसलमानों ने बीजेपी को वोट नहीं किया, अब और तेजी से दौड़ेगा बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों को मिलेंगी नई दुकानें, घंटाघर कॉम्प्लेक्स तैयार
गोरखपुर: सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों को मिलेंगी नई दुकानें, घंटाघर कॉम्प्लेक्स तैयार
Varanasi News: चैत्र नवरात्र से ललिता घाट पर शुरू होगी दैनिक गंगा आरती, 7 आचार्य करेंगे पूजन
Varanasi News: चैत्र नवरात्र से ललिता घाट पर शुरू होगी दैनिक गंगा आरती, 7 आचार्य करेंगे पूजन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा 11 मार्च को पहुंचेगी राजधानी, इन 26 शर्तों के साथ मिली अनुमति
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा 11 मार्च को पहुंचेगी राजधानी, इन 26 शर्तों के साथ मिली अनुमति
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
भारत की वर्ल्ड कप जीत पर शाहिद अफरीदी का लेटेस्ट बयान वायरल, इस बार टीम इंडिया को लेकर क्या कहा जानिए
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget