एक्सप्लोरर

UP Election 2022: करहल में बोले अखिलेश यादव- बीजेपी के बूथ पर भूत नाचेंगे, वोट डालने वाले नहीं मिलेंगे

UP Election News: करहल में अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला. सपा नेता ने कहा कि बीजेपी से बड़ा झूठ कोई नहीं बोलता.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल से प्रत्याशी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि  इस बार पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बूथ पर भूत नाचेंगे.

उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर गृह मंत्री अमित शाह की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि मैं जब आपके कार्यक्रम में आया हूं तो मुझे एक और कार्यक्रम दिखाई दिया. ना केवल वहां मैदान खाली था, कुर्सी खाली थी और जैसे ही पता चला कि नेता जी यहां आने वाले हैं वो अपना हेलिकॉप्टर लेकर उड़ रहे गए. 

बीजेपी को वोट नहीं मिलेगा- अखिलेश यादव
सपा नेता ने कहा कि इस बार ये उत्साह और जोश बता रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ पर भूत नाचेंगे. उन्हें मतदाता नहीं मिलेंगे. वोट डालने वाले नहीं मिलेंगे और हमें तो यह लगता है कि करहल के बूथों पर उन्हें मक्खी मारने वाला नहीं मिलेंगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में उनके साथ कोई वर्ग नहीं है क्योंकि बीजेपी से बड़ा झूठ कोई नहीं बोलती. उन्होंने करहल की जनसभा में कहा कि इनका नाम भारतीय झगड़ा पार्टी होना चाहिए. ये सहानभूति लेने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. आप लोग जीत गए हैं लेकिन इनसे सावधान रखने की जरूरत है. ये कोई साजिश रच सकते हैं..

यह लोग मुझे वोट ना करें- सपा नेता
अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग नियम नहीं मानना चाहते, कानून नहीं मानते... हमें उनके वोट की जरूरत नहीं है. वो हमें वोट ना दें. हम इस प्रदेश को खुशहाल बनाना चाहते हैं इसके लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है. सपा नेता ने कहा कि यह लोग झूठ बोलते हैं. यह चुनाव पांच साल बाद आया है. नौजवानों की तरक्की और खुशहाली के लिए समाजावादी सरकार बनाएं.

करहल से बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल का नाम लिए  बिना अखिलेश यादव ने कहा कि वह हर दल घूम आए हैं. हो सकता है हमारी भी पार्टी में आने के लिए करहल आए हों. जब वो आपके पास आएं तो उनसे प्यार से पूछना कि बीजेपी के वादों का क्या हुआ. 

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी चुनाव में पहली बार प्रचार मैदान में उतरे मुलायम सिंह यादव, कहा- सरकार नौकरी नहीं दे सकती तो कम से कम...

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ ने झांसी में अपनी सरकार के काम गिनाए, कुंआरों की शादी को लेकर की यह घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget