एक्सप्लोरर

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ ने झांसी में अपनी सरकार के काम गिनाए, कुंआरों की शादी को लेकर की यह घोषणा

UP Election 2022: झांसी की जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज इस बुंदेलखंड के हर घर में नल से जल की योजना साकार हो रही है. जल भी ऐसा कि आरओ का पानी फेल हो जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा है कि अब बुंदेलखंड के युवाओं को पानी की कमी की वजह से कुंवारा नहीं रहना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अब 'हर घर जल से नल' योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब लोगों को पानी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने गुरुवार को झांसी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया. इसमें उन्होंने बुंदेलखंड में अपनी सरकार की ओर से किए गए काम गिनाए. 

योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के काम गिनाए

बुंदेलखंड में पानी की किल्लत और इस वजह से बहुत से युवाओं की शादी नहीं होने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''आज इस बुंदेलखंड के हर घर में नल से जल की योजना साकार हो रही है. जल भी ऐसा कि आरओ का पानी फेल हो जाएगा. हम ऐसा शुद्ध जल देने जा रहे हैं, कहीं पाइप बिछ रही है, कहीं टैंक बन रहा है. बहुत लंबा इंतजार नहीं. कुछ ही दिन का इंतजार है. हमारी माता-बहनों को गगरी लेकर दूर जाना पड़ता था. बहुत से नौजवान बिना शादी के रह जाते थे. पानी नहीं है तो कोई कन्या देता नहीं था, कैसे शादी हो. लेकिन अब किसी को कुंवारा नहीं रहना पड़ेगा. यह व्यवस्था कर दी है. अब पानी के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा.''

Muzaffarnagar News: कोहरे की वजह से दो स्कूली बस आपस में टकराईं, 4 बच्चों की हालत नाजुक

समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा, ''पहले तमंचावादी तमंचों की अवैध फैक्ट्री चलाते थे. अब यहां हमारी सरकार ने डिफेंस कॉरिडोर बनाया है. यहां सेना के लिए तोप का निर्माण करेंगे और हमारा बुंदेला जब तोप पर बैठकर दुश्मन की सीमा में घुसेगा तो हमारा बुंदेलखंड का जवान यह जरूर कहेगा कि मैं अपने दुश्मनों को छोड़ूंगा नहीं.'' 

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर क्या आरोप लगाए?

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के दौर में क्या बसपा, सपा, कांग्रेस के नेता आपका हाल-चाल लेने आए थे? अखिलेश जी आए थे क्या, मायावती आई थीं क्या? दिल्ली से भाई-बहन की जोड़ी आई थी क्या? जब ये लोग संकट के समय आपका हाल-चाल नहीं ले सकते तो क्या इन्हें समर्थन मिलना चाहिए? सीएम ने कहा कि वह कोरोना की दोनों लहरों में बुंदेलखंड के सभी इलाकों में गए थे.

Mukhtar Ansari News: क्या जेल से बाहर आएंगे मुख्तार अंसारी? गैंगस्टर मामले में मिली जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget