एक्सप्लोरर

UP Assembly: ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तंज, कहा- 'राजपाट चला जाता है तो लोग डिस्टर्ब हो जाते हैं'

UP Politics: ब्रजेश पाठक ने कहा, ''सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अभिभाषण पर जो भी बोला वह झूठ का पुलिंदा है और कहीं भी सत्य नहीं है.''

UP Assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के सदस्यों के विरोध प्रदर्शन की निंदा की और कहा कि सपा मुखिया ने इसपर जो कुछ भी बोला वह झूठ का पुलिंदा है. उप मुख्‍यमंत्री पाठक ने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि सपा के लोगों ने अभिभाषण के समय जिस तरह हुड़दंग किया, उसकी 25 करोड़ लोगों की तरफ से वह निंदा करते हैं.

ब्रजेश पाठक ने कहा, ''बहुत देर से हम नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) की बातें सुन रहे थे और इसके पहले मन में विचार कर रहे थे कि राज्यपाल के अभिभाषण के समय समाजवादियों के हुड़दंग को देखकर नेता प्रतिपक्ष माफी मांगेंगे.'' उन्होंने कहा, ''सपा मुखिया ने अभिभाषण पर जो भी बोला वह झूठ का पुलिंदा है और कहीं भी सत्य नहीं है.'' अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए पाठक ने कहा, ''मैंने सुना था कि जब राजा का राजपाट चला जाता तो कुछ लोग डिस्टर्ब हो जाते हैं.''

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सदन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण को ''कट एंड पेस्ट अभिभाषण'' करार दिया और आरोप लगाया कि जिन योजनाओं का उल्लेख किया गया है वह जमीन पर नहीं उतरी हैं, सच्चाई से कोसों दूर हैं. उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विपक्ष की नारेबाजी और शोरगुल के बीच अभिभाषण पढ़ा.

नकली समाजवादी लाल टोपी लगाकर अपने को समाजवादी कहते हैं- पाठक
वहीं, पाठक ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा, ''समाजवाद की परंपरा को जिन लोगों ने आगे बढ़ाया, वे लोग जब दुनिया छोड़कर गये तो उनके पास एक फटी धोती भी नहीं थी. लेकिन आज नकली समाजवादी जो लाल टोपी लगाकर अपने को समाजवादी कहते हैं, वह पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले हैं और अपने घर का काम करने वाले हैं. उनसे पूछिए कि ऐसा कौन सा काम किये कि 10 रुपये से खाता खोलकर आज लाखों करोड़ों रुपये तक पहुंच गये हैं.''

UP Politics: एसटी हसन ने बताई सपा नेताओं के सदन में काली शेरवानी पहनने की असल वजह, जाने- क्या कहा?

पाठक ने सपा के वरिष्ठ सदस्य शिवपाल सिंह यादव और नेता विरोधी दल अखिलेश यादव की तारीफ की. लेकिन साथ ही विपक्षी दल के आसन की ओर इशारा करते हुए कहा कि नेता विरोधी दल सज्जन आदमी हैं लेकिन उन्हें आसपास के कुछ लोग गुमराह कर देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget