एक्सप्लोरर

UP Politics: एसटी हसन ने बताई सपा नेताओं के सदन में काली शेरवानी पहनने की असल वजह, जानें- क्या कहा?

UP Politics: एसटी हसन ने कहा कि दारुल उलूम एक धार्मिक संस्था है, उनका एक ड्रेस कोड है. धर्म के हिसाब से दाढ़ी रखना सुन्नत है, अगर दीनी तालीम लेने वाले दाढ़ी नहीं रखेंगे तो लोग क्या समझेंगे?

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एस टी हसन ने यूपी सरकार के बजट और सपा विधायकों की काली शेरवानी पहन कर विधानसभा में जाने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आजम खान साहब के साथ जो कुछ हो रहा है ये हम सबको मालूम है, किस तरह से विपक्ष के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है. किसानों, नौजवानों और महंगाई को जो हाल है, इन तमाम बातों को लेकर ये एक तरह का विरोध प्रदर्शन हैं. 

सपा सांसद ने आगे कहा कि सरकार ने बजट में रोज़गार, किसान और महंगाई पर क्या किया? अब योगी जी हैं तो धार्मिक स्थलों और गो संरक्षण केन्द्रों पर ही बजट में पैसा देंगे. उन्होंने कहा कि बजट में कहना अलग बात है लेकिन उसे धरातल पर उतारना अलग बात है. देश के अंदर ऐसे हालात पैदा हो रहे हैं कि अभी दो युवकों को उनकी गाड़ी में जिंदा जला दिया गया है.

सपा सांसद ने गायों के संरक्षण के लिए केंद्र बनाये जाने को अच्छा बताया, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि गायों को गंगा के खादर के जंगलो में छोड़ दिया जाये, जहां खूंखार जानवर भी नहीं हैं. इससे गायें भी रह सकेगी, किसानो की फसल भी बच जाएगी और लोगों के एक्सीडेंट भी होने से बचेंगे.  

दाढ़ी कटाने की मनाही पर कही ये बात

एसटी हसन ने दारुल उलूम देवबंद मदरसे में 4 छात्रों द्वारा दाढ़ी कटवाने पर उन्हें निलंबित करने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मदरसा के नियमों और इस्लाम के अनुसार ये सही फैसला है. उन्होंने कहा कि क्या ये सही है कि अगर कोई बेटी बुर्के में आ जाये तो उसे बाहर निकाल दिया जाये? सपा सांसद ने कहा दारुल उलूम एक धार्मिक संस्था है, उनका एक ड्रेस कोड है. जब धर्म के हिसाब से दाढ़ी रखना सुन्नत है और हमारे रसूल ने रखी थी तो अगर दीनी तालीम लेने वाले छात्र दाढ़ी नहीं रखेंगे तो फिर लोग उन्हें क्या समझेंगे?

सपा नेता ने कहा कि "मैं तो समझता हूं की दारुल उलूम ने धर्म के हिसाब से जो किया वो सही किया. अब अगर उन छात्रो ने माफीनामा दे दिया है और वह दाढ़ी रख रहे हैं और धार्मिक स्टडी कर रहे हैं तो उन्हें माफ कर देना चाहिए. वहीं एसटी हसन ने मुरादाबाद में एम्स का मेडिकल सेंटर खोलने की भी मांग की और कहा कि सरकार मुरादाबाद के लोगों को एम्स की सौगात दे दो तो ये बड़ा काम होगा. इससे यूपी और उत्तराखंड के लोगों को राहत मिलेगी.  

ये भी पढ़ें- UP Budget 2023: यूपी के बजट पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget