एक्सप्लोरर

Coronavirus Case: यूपी में कोविड पॉजिटिव मरीजों का कहां हो रहा है ट्रीटमेंट और क्या है हाल? ब्रजेश पाठक ने कही ये बात

उत्तर प्रदेश में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का बयान आया है. उन्होंने कोरोना के मामलों पर अपील करते हुए कहा है कि ये कोई चिंताजनक बात नहीं है.

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले में बढ़ते जा रहे हैं. बीते दो दिनों के दौरान नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. देश में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 328 मामले सामने आए. इस बीच यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बयान दिया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, 'कृप्या पैनिक नहीं बनाएं, कहीं कोविड अभी नहीं आया है. एक-दो केस सामने आए हैं वो लोग घर पर ही इलाज करा रहे हैं. उनको केवल शर्दी जुखाम जैसा है, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि जनता को बताएं कि केवल सतर्क रहें और जरा भी चिंता कि आवश्यकता नहीं है. ये कोविड खतरना नहीं है, ये परेशान करने वाला कोविड नहीं है. ये कोई बहुत चिंताजनक बात नहीं है.'

UP Corona Update: लखनऊ में कोरोना की दस्तक, बुजुर्ग महिला हुई पॉजिटिव, राज्य में बढ़ने लगे मरीज

दो और मरीज मिले कोविड पॉजिटिव
वहीं नोएडा सेक्टर-36 में रहने वाला एक व्यक्ति गुरुवार को कोविड पॉजिटिव पाया गया है. नेपाल से लौटे इस व्यक्ति ने प्राइवेट लैब में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर जांच के लिए नमूने दिए थे. जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उस व्यक्ति को होम आइसोलेशन की गाइडलाइन के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है. ये व्यक्ति गुरुग्राम के एमएनसी में काम करता था, जो बीते दिनों नेपाल से लौटा था.

गुरुवार को नोएडा जिला अस्पताल में 30 से अधिक संदिग्धों की जांच की गई है. ज्यादातर जांच में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (आइएलआइ) के मरीज शामिल रहे. लखनऊ में भी एक बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. ये महिला आलमबाग के श्रंगार नगर इलाके की रहने वाली है. तीन दिन पहले तबीयत खराब होने पर महिला का कोविड टेस्ट किया गया था. गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

इसके पहले बुधवार को गाजियाबाद में एक बीजेपी पार्षद की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है. इस पार्षद को होम आइसोलेशन में रखा गया है. बता दें कि केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,606 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 275 मरीज संक्रमण मुक्त हुए या राज्य से बाहर चले गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी बोले- दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी सम्मान करें
सीएम योगी बोले- दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी सम्मान करें
AMU को 8 साल बाद मिली छात्र संघ यूनियन, चुनाव के दौरान छात्रों में खूब दिखा था उत्साह
AMU को 8 साल बाद मिली छात्र संघ यूनियन, चुनाव के दौरान छात्रों में खूब दिखा था उत्साह
लखनऊ में सपा दफ्तर के सामने लगा पोस्टर, अखिलेश को बताया 'तीन जनरेशन का नेता'
लखनऊ में सपा दफ्तर के सामने लगा पोस्टर, अखिलेश को बताया 'तीन जनरेशन का नेता'
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
Embed widget