एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में कोरोना के नए मामलों से ठीक होने वालों की रफ्तार हुई दोगुनी, जानिए- अपने जिले का हाल

UP News: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है. कोरोना से स्वास्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या दो गुनी है.

UP Coronavirus News: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है. इस बीच राहत की बात यह भी है कि, कोरोना के नए मामलों से ज्यादा, संक्रमित मरीजों के ठीक होने वालों की रफ्तार दोगुनी है. प्रदेश में पहले जहां एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख के पार हो गए था, वहीं इसमें अब तेजी से कमी आई है. जबकि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की बात करें, तो उसका आंकड़ा फिलहाल कम नहीं हुआ है.

उत्तर प्रदेश में यह है जिलेवार कोरोना का आंकड़ा
प्रदेश में जिलेवार कोरोना के संक्रमण के आंकड़ो पर नजर डाले तो, पहले नंबर पर है राजधानी लखनऊ जहां बीते 24 घण्टे में कोरोना के 1304 नए मामले सामने आए और 2382 मरीज स्वस्थ हुए है. जबकि राजधानी में 2 मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है. फिलहाल राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 12 हजार 277 हो गयी है. दूसरे नंबर पर है गौतमबुद्धनगर, जहां कोरोना के 376 नए मामले सामने आए और 1020 लोग स्वस्थ हुए है, जबकि यहां भी 2 लोगों की मौत हुई है.

वहीं गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 3910 हो गयी है. तीसरे नंबर पर है प्रयागराज जहां 353 नए मामले सामने और 420 मरीज स्वस्थ हुए है. प्रयागराज जिले में वर्तमान में एक्टिव केस 2219 हैं. संक्रमितों के मामले में उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद चौथे नंबर पर है. यहां कोरोना के 316 नए मामले सामने आए हैं और 833 मरीज स्वस्थ हुए और एक्टिव केसों की संख्या 2458 हो गयी है. इस बीच 50 ऐसे जिले है जहां बीते 24 घण्टे में कोरोना के मामले 100 से भी कम आए है.

पूरे प्रदेश में बीते 24 घंटों में यह है कोरोना का आंकड़ा
पूरे प्रदेश में बीते 24 घण्टे में कोरोना के 7907 नए मामले सामने आए हैं. 14 हजार 993 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए है और 14 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है. इसमें मौतों में से लखनऊ में 2, गौतमबुद्धनगर में 2, मेरठ में 1, मुज़्ज़फ़रनगर में 1, हरदोई में 2, गाजीपुर में 1, सुल्तानपुर में 1, कन्नौज में 1, उन्नाव में 1, बलिया में 1 और बांदा जिले से 1 मरीज के संक्रमण से मौत की खबर है. पूरे प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 65 हजार 263 हो गयी है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget