एक्सप्लोरर

UP: सीएम योगी ने सभी स्कूलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रहने के दिए निर्देश, चलाया जाएगा ये विशेष अभियान

UP News: सीएम योगी ने सभी स्कूल, कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं. नवरात्रि‍ पर्व के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग विशेष अभियान चलाएगा.

Anti Romeo Squad: सीएम योगी ने सभी स्कूल, कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं. नवरात्रि‍ पर्व के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग विशेष अभियान चलाएगा. इसके अलावा प्रदेश भर में मिशन शक्ति के कार्यक्रमों की शुरुआत 10 अप्रैल से होगी. ग्राम सचिवालय में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का निस्‍तारण किया जाएगा. ये वो निर्देश हैं जो सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए हैं.

10 अप्रैल से होगी मिशन शक्ति की शुरुआत

बेटियों के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने वाले मिशन शक्ति अभियान के तहत पावन पर्व नवरात्रि‍ के पहले दिन पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को उच्‍चस्‍तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूल, कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय किया जाए.

उन्‍होंने कहा कि शाम को पुलिस की एक टीम बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर फुट पैट्रोलिंग भी करे. इस बात को अधिकारी सुनिश्चित करें. महिलाओं की सुरक्षा, सम्‍मान और स्‍वावलंबन के लिए योगी सरकार ने प्रदेश भर में इस वृहद् अभियान की शुरूआत अक्‍टूबर 2020 से की है. प्रदेश भर में मिशन शक्ति के कार्यक्रमों की शुरुआत 10 अप्रैल से होगी.

Yaqoob Qureshi News: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और परिवार का विवादों से है पुराना नाता, इन आठ मामलों में खूब बटोरीं सुर्खियां

इस योजना के बारे में दी जाएगी जानकारी

मिशन शक्ति अभियान को लेकर सभी विभागों की ओर से तैयारियों को पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं. सीएम ने अधिकारियों को महिला कांस्टेबल को बीट स्तर पर तैनात किए जाने के आदेश दिए हैं. दस अप्रैल से सभी विभागों के कर्मचारी समन्वय स्थापित कर महिला बीट अधिकारी के साथ गांव की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे. इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी.

नगरीय वार्ड और गांवों में चलेगा अभियान

प्रदेश में नगरीय वार्ड और गांवों में सप्ताह के एक दिन वृहद् अभियान शुरु कर ग्राम सचिवालय में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का अधिकारी समयबद्ध ढंग से निस्तारण करेंगे. इसको जल्‍द ही वार्ड स्तर पर लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

CM Yogi Ayodhya Visit: सीएम योगी का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों से कमर्शियल टैक्स से राहत, रामनवमी में वीआईपी भी खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget