एक्सप्लोरर

सहारनपुर में सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा सनातन धर्म के गौरव से...

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सनातन धर्म के बढ़ते गौरव से कांग्रेस और सपा परेशान हैं. वह यहां 381 करोड़ रुपये की 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.

योगी ने मालेगांव विस्फोट मामले में हिंदू नेताओं को फंसाने और रामसेतु को तोड़ने की कोशिश का जिक्र करते हुए कहा, 'पहले सरकारें आतंकियों को संरक्षण देती थीं और सनातन धर्म के गौरव को कम करने की कोशिश करती थीं.'

सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि अब भारत अपनी विरासत का सम्मान करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. योगी ने कहा कि विपक्षी दलों को भारत की आध्यात्मिक विरासत पर गर्व नहीं है.

पूर्ववर्ती सरकारों पर गरीबों के हित में कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा, 'डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है.'

मुख्यमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार भैंसा गाड़ी नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विकास और विरासत के संरक्षण में संतुलन बनाए हुए है. उन्होंने पिछली सरकारों पर जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारें जाति के नाम पर समाज को बांटती थीं और योजनाओं का लाभ केवल एक परिवार तक सीमित रहता था.

सपा चीफ अखिलेश यादव पर साधा निशाना

उन्होंने सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में एक परिवार अराजकता करता था और बदनाम पूरी जाति होती थी. योगी ने कहा कि आज भाजपा सरकार ने सहारनपुर को उसकी पहचान और गौरव से जोड़ा है.

मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर आठ, नौ और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की. उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा ,‘‘ त्योहारों के इस मौसम में स्वच्छता हमारा दायित्व है.’’ उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा और राष्ट्रगान के आयोजन की अपील भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget