एक्सप्लोरर

CM योगी को किसने दी बाबा सिद्दीकी की तरह जान से मारने की धमकी, जानिए कौन है फातिमा

UP CM Threat Call: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां में हड़कंप मच गया. इसकी जांच महाराष्ट्र एटीएस और पुलिस ने शुरू की थी आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

UP News: फातिमा खान को महाराष्ट्र एटीएस ने उल्हासनगर से हिरासत में लिया है. पूछताछ में पता चला कि 24 साल की फातिमा ने आईटी विषय से बीएससी की है और उसकी मानसिक स्थिति दुरुस्त नहीं है. फातिमा की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है.

रविवार (3 नवंबर) की सुबह ही खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाबा सिद्दीकी जैसे अंजाम तक पहुंचाने की धमकी दी गई. जिसमें लिखा गया था कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया, तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे. 

सीएम को धमकी मिलने पर अलर्ट
महाराष्ट्र पुलिस को ये संदेश मिला था. जिसके बाद तुरंत उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट किया गया. सीएम योगी को मिली इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले पर तत्परता दिखाते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है. महाराष्ट्र एटीएस, ठाणे पुलिस और मुंबई की वर्ली पुलिस ने जांच शुरू की. 

एटीएस ने ही महिला का एड्रेस ट्रेस किया. पता चला कि महिला ठाणे के उल्हासनगर में रहती है. एटीएस वहां पहुंची तो पता चला वो मानसिक रूप से स्थिर नहीं है. नियमानुसार लोकल थाने लाकर पूछताछ की गई फिर वर्ली पुलिस को सूचित किया गया. 

आरोपी की मानसिक हालत खराब
वर्ली पुलिस ही फातिमा को मुंबई लेकर आई. चूंकि उसकी मानसिक सेहत सही नहीं है, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. उसकी मानसिक जांच कराई जाएगी. पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद नोटिस दिया.

फातिमा के पिता कारोबारी हैं. पुलिस के मुताबिक फातिमा पढ़ी-लिखी है, लेकिन मानसिक रूप से ठीक नहीं है. उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी क्यों दी, अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.

बाबा सिद्दीकी को मारी गोली
मुंबई में महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा पूर्व में निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद सियासी गलियारों में बवाच मच गया.

बाबा सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर दो से तीन लोगों ने घात लगाकर हमला किया था. उन्हें दो से तीन गोलियां लगी थीं, जिनमें से एक सीने में लगी थी. हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे. बाद में इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.

ये भी पढ़ें: बागपत: कांग्रेस जिला अध्यक्ष यूनुस चौधरी पर बड़ी कार्रवाई, अजय राय ने पद हटाया, मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget