एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने की कार्रवाई शुरू, सीएम योगी ने दिया था आदेश

UP Loudspeakers: डीसीपी वेस्ट राहुल राज ने कहा यह कार्रवाई समान रूप से सभी धर्मों के धर्म स्थल पर की जा रही है. धर्मगुरुओं से भी संवाद स्थापित किया जा रहा है और धर्म स्थल पर लोग सहयोग कर रहे हैं.

UP Loudspeakers News: उत्तर प्रदेश के निर्देश के बाद धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आज राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में कुछ मस्जिदों से पुलिस ने लाउडस्पीकर उतरवाए. मस्जिदों में जाकर वहां के लोगों से बात करके जो लाउडस्पीकर बाहर की तरफ लगे थे उनको उतरवाया गया. इसके साथ ही यह भी कहा गया की जो अंदर लाउडस्पीकर लगे भी हैं उनकी आवाज मानक के अनुसार ही रखी जाए. डीसीपी वेस्ट राहुल राज ने कहा यह कार्रवाई समान रूप से सभी धर्मों के धर्म स्थल पर की जा रही है. धर्मगुरुओं से भी संवाद स्थापित किया जा रहा है. धर्म स्थल पर लोग सहयोग कर रहे हैं. फिलहाल 30 मई तक यह कार्रवाई अभियान जारी रहेगा.

जिन मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं उनमें से एक मस्जिद में नमाज पढ़ने आये व्यक्ति ने इस कार्रवाई को लेकर कहा कि जो भी सरकार के निर्देश हैं उसके पालन में हम सहयोग कर रहे. लेकिन हमारा ये भी कहना है कि अजान होने से लोगों को नमाज होने का पता चलता है. ये एक तरह से कॉल फॉर नमाज है. इसलिए चंद मिनट अगर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल मानक के अनुसार हो तो उसे होने देना चाहिए. वैसे भी इसमे हम ईश्वर का गुणगान ही करते हैं जिसे सुनकर सभी को अच्छा लगता है. दूसरा यहां जो लाउडस्पीकर लगे थे उसके लिए बाकायदा अनुमति ली जाती है. लाउडस्पीकर उतरवाने नही चाहिए. बस आवाज़ बहुत तेज न हो ये देखना चाहिए. बाकी जो आदेश होंगे उसका पालन तो हम करेंगे ही.

हाल ही में सीएम योगी ने अधिकारियों साथ वीसी के दौरान इसे लेकर जरूरी निर्देश दिए थे. सीएम ने कहा था कि कुछ माह पूर्व सहज संवाद के माध्यम से हमने धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटाये जाने की अभूतपूर्व कार्रवाई सम्पन्न की थी. लोगों ने व्यापक जनहित को प्राथमिकता देते हुए स्वतः स्फूर्त से लाउडस्पीकर हटाये. इसकी पूरे देश में सराहना हुई थी. हाल के दिनों में जनपदीय दौरों के समय सीएम ने अनुभव किया कि कुछ जिलों में पुनः यह लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं. यह स्वीकार्य नहीं है. तत्काल संपर्क-संवाद कर आदर्श स्थिति बनाई जाए.

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की दुकानों पर घी, दूध और ब्रेड समेत मिलेंगी ये 35 चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव में BJP उम्मीदवार ने स्वीकार की हार, अवधेश प्रसाद ने कर दी 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी MLC चुनाव में BJP उम्मीदवार ने स्वीकार की हार, अवधेश प्रसाद ने कर दी 2027 की भविष्यवाणी
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget