एक्सप्लोरर

'माथे पर कलंक के समान...', संविधान हत्या दिवस को लेकर CM योगी का यह बयान कांग्रेस को चुभेगा

CM Yogi on Samvidhan Hatya Divas: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा निश्चित ही यह दिवस हर नागरिक के मन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व विश्वास की लौ को सदैव प्रज्वलित रखेगा.

UP News: केंद्र सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का फैसला लिया है और भारत सरकार की ओर से इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. वहीं मोदी सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्षी दलों के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. सीएम योगी ने एक ऐसा बयान दिया है जो कांग्रेस को चुभेगा.

सीएम योगी ने अपने एक्स पर लिखा-" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ नेतृत्व में भारत सरकार का प्रत्येक वर्ष 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है. 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने हमारे महान संविधान का गला घोंटते हुए देश पर 'आपातकाल' थोप कर भारतीय लोकतंत्र की हत्या का कुप्रयास किया था."

सीएम योगी ने आगे लिखा- "असंख्य सत्याग्रहियों के बलिदानों के पश्चात देश में लोकतंत्र पुनर्स्थापित हुआ, किंतु आज भी आपातकाल की भयावह स्मृतियां हमारे लोकतंत्र के माथे पर कलंक के समान विद्यमान हैं. कांग्रेस जैसे अधिनायकवादी, तानाशाही दलों की संविधान और लोकतंत्र विरोधी कुचेष्टाओं तथा षड्यंत्रों के प्रति हर भारतीय को सजग और सचेत रखने का प्रयास 'संविधान हत्या दिवस' भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा."

इसके साथ ही सीएम ने आगे लिख-"निश्चित ही यह दिवस हर नागरिक के मन में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व विश्वास की लौ को सदैव प्रज्वलित रखेगा. इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार!"

अधिसूचना में क्या है लिखा

सरकार की तरफ से जारी हुई अधिसूचना में लिखा गया है, "25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी, उस समय की सरकार ने सत्ता का घोर दुरुपयोग किया था और भारत के लोगों पर ज्यादतियां और अत्याचार किए थे. भारत के लोगों को देश के संविधान और भारत के मजबूत लोकतंत्र पर दृढ़ विश्वास है. इसलिए, भारत सरकार ने आपातकाल की अवधि के दौरान सत्ता के घोर दुरुपयोग का सामना और संघर्ष करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' घोषित किया है."

नोएडा पुलिस और ठक-ठक गैंग के बीच मुठभेड़, गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल
Prayagraj News: दिल्ली अग्निकांड के बाद प्रयागराज में अलर्ट, फायर ब्रिगेड टीम ने शुरू की होटलों की जांंच
दिल्ली अग्निकांड के बाद प्रयागराज में अलर्ट, फायर ब्रिगेड टीम ने शुरू की होटलों की जांंच
Uttarakhand News: दयारा बुग्याल में लापता महिला का नहीं मिला सुराग, वन विभाग ने लगाया ट्रेकिंग पर अस्थायी रोक
दयारा बुग्याल में लापता महिला का नहीं मिला सुराग, वन विभाग ने लगाया ट्रेकिंग पर अस्थायी रोक

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget