एक्सप्लोरर

यूपी में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, औरैया में लिफाफा लेने वाले SDM को किया निलंबित

Auraiya News: यूपी के औरेया में एसडीएम को योगी सरकार ने लिफाफा लेते हुए वीडियो के मामले में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. वहीं एसडीएम को लखनऊ से संबद्ध भी कर दिया गया

उत्तर प्रदेश सरकार ने औरैया जिले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सदर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार को निलंबित कर दिया है. निलंबन के साथ ही उन्हें राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है. यह कार्रवाई जिलाधिकारी औरैया की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई.

जिलाधिकारी औरैया द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. शासन को भेजी गई रिपोर्ट में सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रसारित एक सीसीटीवी फुटेज/वीडियो का उल्लेख किया गया था, जिसने शासन और प्रशासन की छवि को धूमिल किया. इस निलंबन की जानकारी सीएम ऑफिस के एक्स अकाउंट से मिली है.

सीएम ऑफिस के ट्वीट में क्या है?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है जिसमें लिखा है कि जनपद औरैया के तत्कालीन उपजिलाधिकारी सदर को सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रसारित सीसीटीवी फुटेज/वीडियो के दृष्टिगत शासन/प्रशासन की छवि धूमिल किए जाने, प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के प्रतिकूल कार्य करने तथा उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विपरीत आचरण के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

सीएम ऑफिस के इस ट्वीट में कहा कि प्रदेश सरकार अनुशासन और आचरण नियमों के पालन को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है. किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह था पूरा मामला

बता दें कुछ दिन पहले एसडीएम के दफ्तर से एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स उनकी जेब में लिफाफा रखता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और वीडियो के आधार पर एक्शन लिया गया. 

सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रसारित इस सीसीटीवी फुटेज/वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. इस वीडियो को लेकर शासन को जानकारी मिली थी कि इससे शासन और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है. इस मामले में जिलाधिकारी ने विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्त रुख अपनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget