एक्सप्लोरर

हापुड़ में BSP नेता के भाई ने की पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी, भतीजे ने भी BJP का सपोर्ट करने पर पीटा

Hapur News: यूपी के हापुड़ में बसपा नेता के भाई ने पीएम-सीएम के लिए की अभद्र टिप्पणी की है तो वहीं उनके भतीजे ने भाजपा का सपोर्ट करने पर युवक को बुरी तरह से पीट दिया है.

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से इन दिनों दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल हो रही दोनों वीडियो में बसपा नेता का भाई और भतीजा दोनों ही भाजपा के विरोध में अपनी हदें पार रहे हैं. 

बसपा नेता का भाई एक तरफ जहां सीएम और पीएम को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर भतीजा मौहल्ले के ही किसी दूसरे युवक को भाजपा का सपोर्ट करने पर बुरी तरह पीट रहा है. फिलहाल, दोनों वीडियो का संज्ञान पुलिस ने लेते हुए बसपा नेता के भाई को गिरफ्तार कर लिया है और जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है. 

यहां का है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से बसपा नेता हाजी आरिफ को बसपा का टिकट मिला था. लेकिन बाद में टिकट काट दिया गया. पंचायत चुनाव में बसपा नेता की पत्नी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीतीं. बताया जा रहा है कि बसपा नेता हाजी आरिफ के भाई नौशाद और भतीजे मुशाहिद के दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए. 

एक वीडियो में आरिफ का भाई नौशाद देश के प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर भतीजा मुशाहिद मौहल्ले के ही आमिर नाम के युवक की पिटाई भाजपा को सपोर्ट किये जाने के विरोध में कर रहा है. 

बेरहमी से युवक को पीटा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि मुशाहिद युवक को बेरहमी से पीट रहा है और मौके पर खड़े लोग उसे बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन जान लेने पर तुला युवक उसे बुरी तरह पीट रहा है. पुलिस ने वायरल हुई इन दोनों वीडियो पर संज्ञान लिया है.

पुलिस ने इन दोनों वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बसपा नेता आरिफ के भाई नौशाद को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया और जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच करने में जुटी हुई है और भतीजे की तलाश भी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget