एक्सप्लोरर

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में कहा कि गर्लफ्रेंड बनाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन शादी का वादा निभाना जरूरी है.

गर्लफ्रेंड बनाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर शादी का वादा किया है तो उसे निभाना भी जरूरी है. ये बात उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सातवें दीक्षांत समारोह में कही. उन्होंने कहा, युवाओं को पहले अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए, ताकि वे परिवार की जिम्मेदारी उठा सकें.
 
राज्यपाल ने कम उम्र में लड़कियों को मां बनाकर छोड़ देने की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 13-14 साल की उम्र में किसी लड़की को मां बनाकर छोड़ देना सही नहीं है. युवाओं को अपने फैसलों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए और समाज में गलत गतिविधियों को रोकने के लिए आगे आना चाहिए.
 

'युवा गलत काम नहीं करे, दूसरों को भी रोके'

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि यूवी छात्र गलत कामों में हिस्सा न लें और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें. अच्छे लोगों के साथ रहे. अच्छे विचारों के महत्व को समझे. अगर लगातार उसमें गंदगी डाली जाएगी तो पानी दूषित हो जाएगा, लेकिन उसे साफ रखने का प्रयास किया जाए तो पानी शुद्ध बना रहेगा. इसी तरह समाज में अच्छे विचारों और सही ज्ञान को बढ़ावा देना जरूरी है.

'गरीब बच्चों को शिक्षा से बनाएं आत्मनिर्भर'

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए केंद्रीय सरकार की कई योजनाएं है. युवाओं के ज्ञान और मेहनत का सही इस्तेमाल जरूरी है. गरीब परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए केवल आर्थिक सहायता देना पर्याप्त नहीं है. उन्हें शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के अवसर भी उपलब्ध कराने होंगे, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें.

'AI से नए अवसर तलाशें युवा'

राज्यपाल ने युवाओं से डेटा जुटाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के जरिए नए अवसर तलाशे जा सकते हैं. युवाओं को इन तकनीकों का उपयोग देश को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में करना चाहिए.
 

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget