एक्सप्लोरर

'7 दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर गड्ढे में..', संजय निषाद ने भरे मंच से दिया विवादित बयान

Sanjay Nishad: यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भरे मंच से पुलिस को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो यहां तक ऐसे ही नहीं पहुंचे हैं. उन्होंने सात दारोगाओं के हाथ पैर तक तुड़वाए हैं.

Sanjay Nishad News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनडीए की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. संजय निषाद ने सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित दावा किया और कहा कि वो यहां तक ऐसे ही नहीं पहुंचे हैं. सात दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर उन्हें गड्ढे में फेंककर यहां तक आए हैं. 

कैबिनेट मंत्री ने सार्वजनिक तौर पर भरे मंच से दारोगाओं पर हमला करवाने की बात कबूल की है. संजय निषाद ने कहा- 'यहां ऐसे ही नहीं पहुंचा हूं, सात दारोगा का हाथ पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे फेंकवाकर जब यहां आया हूं. जरूरत हुई तो इस दारोगा के ख़िलाफ भी कार्रवाई करेंगे.'

संजय निषाद ने दिया विवादित बयान
निषाद पार्टी के मुखिया इन दिनों यूपी में संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. इस क्रम में वो सुल्तानपुर पहुंचे, जहां एक महिला ने मंत्री से शिकायत की थी, जिसके बाद संजय निषाद ने मंच से ये बयान दिया. मंत्री ने कहा कि उन्हें पता है कि कौन किसे फर्जी मामले में फंसा रहा है. हम गरीब महिलाओं के लिए काम करते हैं. हम ऐसे ही यहां तक नहीं पहुंचे हैं. सात दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर गड्ढे में फेंकवा चुके हैं. 

दरअसल ये मामला होली के दिन से जुड़ा बताया जा रहा है जब रंग खेलने के दौरान दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शाहपुरा गाँव में रंग खेलने के दौरान एक दलित और निषाद परिवार के बीच विवाद हो गया था. इस घटना में मारपीट के दौरान एक 65 वर्षीय दलित महिला की मौत हो गई. परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शाहपुरा ग्राम प्रधान कृष्णा कुमार निषाद समेत चार लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है. 

इसी घटना की जब संजय निषाद से शिकायत की गई तो उन्होंने मंच से ही पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों को फर्जी तरीके से फंसाया गया उनके नाम मामले से हटाए जाएं. किसी भी निषाद भाई को पुलिस फर्जी परेशान नहीं करेगी. अगर कोई उन्हें परेशान करने की कोशिश करेगा तो उसे जेल भिजवा दिया जाएगा. मंत्री ने ये भी कहा कि वो इस बारे में सीएम योगी से भी बात करेंगे.  

सपा ने योगी सरकार पर साधा निशाना
वहीं सपा नेता आईपी सिंह ने संजय निषाद के बयान को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने मंत्री का वीडियो शेयर कर लिखा- 'सात दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाया और उन्हें गड्ढे में फेंकवाकर तब यहां पहुंचा हूं. सुल्तानपुर में योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री फर्जी डॉ0 संजय निषाद.मैं यूपी के DGP और गृह सचिव और मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूँ कि क्या यूपी पुलिस की ऐसी हालत हो गई है कि ये मंत्री पुलिस वालों का हाथ पैर तोड़वा दिया है?'

मेरठ: औरंगाबाद गांव के बोर्ड पर शरारती तत्वों ने पोत दी कालिख, सोशल मीडिया पर Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget