एक्सप्लोरर

UP By-election Results 2023: यूपी उपचुनाव में बीजेपी गठबंधन की जीत, स्वार-छानबे में अपना दल एस ने सपा को हराया

UP By Election 2023: उत्तर प्रदेश के रामपुर की स्वार विधानसभा सीट और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट से अपना दल एस के शफीक अहमद अंसारी और रिंकी कोल ने जीत दर्ज की.

UP Byelection Result 2023: आज यानी 13 मई, शनिवार को यूपी निकाय चुनाव के साथ-साथ विधानसभा छानबे और स्वार में हुए उपचुनाव का रिज़ल्ट भी आया है. दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल एस ने जीत दर्ज कर सपा को करारी शिकस्त दी है. दोनों ही जगह बीजेपी के गठबंधन ने अपना कब्ज़ा किया है.  

मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट (395) से अपना दल एस के दिवंगत विधायक भाई राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल ने जीत हासिल की है, जबकि रामपुर की विधानसभा सीट स्वार (34) से अपना दल एस के प्रत्याशी शफीक अहमद ने जीत अपने नाम की. दोनों ही विधानसभा सीटों के लिए बीती 10 मई, बुधवार को चुनाव हुआ था. 

आज़म खान का गढ़ कहलाता है स्वार

रामपुर की स्वार सीट पर पहले सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म खान प्रतिनिधत्व कर रहे थे, लेकिन अब्दुल्ला आज़म एक मामले में सज़ा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी और सीट रिक्त हो गई थी. वहीं, छानबे की सीट बीजेपी की सहयोगी पार्टी के विधायक राहुल कोल के निधन के बाद खाली हो गई थी. 

सपा ने गंवाई स्वार सीट, बीजेपी के पास कायम रही छानबे  

इन घटनाओं के बाद दोनों सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इस उपचुनाव में सपा को बड़ा झटका लगा है. सपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान का गढ़ कहे जाने वाली रामपुर की स्वार सीट गंवा दी है. वहीं मिर्जापुर की छानबे सीट पर बीजेपी का दबदबा कायम रहा. यहां, बीजेपी के दिवंगत विधायक की पत्नी ने जीत अपने नाम की. 

यूपी निकाय चुनाव में भी बीजेपी का दबदबा कायम

बता दें कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 में भी बीजेपी का दबदबा देखने को मिल रहा है. राज्य की कुल 17 मेयर सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. इसमें कई सीटों पर बीजेपी की जीत की तस्वीर साफ हो चुकी है, जबकि बाकी सीटों पर भाजपा जीत के बेहद करीब दिख रही है. 

 

ये भी पढ़ें...

Chhanbey Assembly Bypoll Results: छानबे विधानसभा उपचुनाव में भी सपा को झटका, अपना दल (एस) की उम्मीदवार रिंकू कोल बनीं विजेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन
UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन
UP News: योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget