एक्सप्लोरर

करहल में सपा के किले को भेद पाएगी BJP? फॉर्मूले के तलाश में जुटी पार्टी, सामने बड़ी चुनौती

Karhal Bypoll 2024: बीजेपी ने पिछले कुछ सालो में करहल समेत आसपास के इलाके में अपने संगठन को मजबूत किया है. बीजेपी दावा कर रही है कि इस बार करहल में भी उनकी जीत होगी.

Karhal Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है. भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेना चाहती है. लेकिन करहल विधानसभा सीट बीजेपी के लिए अब भी चुनौती बनी है. सपा के इस किले को भेदने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगाई हुई है. पार्टी का दावा है कि इस बार करहल के किले पर बीजेपी पर कब्जा होगा. 

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक है. इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक थे. कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद ये सीट खाली हो गई है और अब यहां उपचुनाव हो रहा है. अखिलेश यादव ने इस सीट से भतीजे तेज प्रताप यादव पर दांव लगाया है. बीजेपी भी इस सीट पर महीनों से पसीना बहा रही है लेकिन अब तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. 

सपा किला भेद पाएगी बीजेपी?
करहल विधानसभा सीट पर साल 1993 से लगातार सपा का ही कब्जा रहा है. यहां से दो बार सपा के बाबू राम यादव, चार बार सोबरन सिंह यादव और एक बार खुद अखिलेश यादव विधायक रहे हैं. इस सीट का जातीय और सियासी समीकरण भी ऐसा है जो सपा को यहां सबसे मज़बूत बनाता है. इटावा, एटा और फ़िरोज़ाबाद जैसे जिलों से घिरी करहल सीट सैफई के बेहद नज़दीक है. इस पूरे इलाके में यादव परिवार का प्रभाव हैं. 

बीते कुछ सालों में बीजेपी ने भी यहां अपने संगठन का विस्तार किया है. पिछले दो बार के चुनाव में भाजपा ने सपा को सीधी टक्कर दी और दूसरे नंबर पर रही. बीजेपी ने यहां हर बूथ पर कमेटी बनाई है. इस बार भी पार्टी ने पूरी ताकत लगाई है और ऐसे फॉर्मूले की तलाश में है जिससे सपा के गढ़ को ढहाया जा सके. इस सीट पर बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की बेटी सलोनी बघेल और पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य का नाम आगे चल रहा है. 

करहल का जातीय समीकरण
करहल सीट की बात करें तो यहां यादव वोटर्स निर्णायक भूमिका में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ करहल में कुल वोटरों की संख्या 3,75,000 है. इनमें 1,30,000 यादव, 60,000 अनुसूचित जाति, 50,000 शाक्य, 30,000 ठाकुर, 30,000 बघेल, 25,000 मुस्लिम, 20,000 लोधी, 20,000 ब्राह्मण और 15,000 वैश्य वोटर हैं.

'सपा ने भी कांग्रेस को हैसियत दिखा दी', यूपी उपचुनाव सीट बंटवारे पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget