एक्सप्लोरर

'सपा ने भी कांग्रेस को हैसियत दिखा दी', यूपी उपचुनाव सीट बंटवारे पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव की 9 सीटों के लिए सपा ने 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, सपा ने करहल सीट से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया.

Acharya Pramod Krishnam on UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच अभी सीट बंटवारे की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई हैं. हालांकि माना जा रहा है कि यूपी उपचुनाव में सपा 8 और कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसी बीच कल्कि पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस को लेकर निशान साधा है.

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"NC के बाद आज SP ने भी कांग्रेस को उसकी हैसियत बता दी." उनका यह बयान यूपी उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि हरियाणा विधानसभा चुनाव और जम्मू-कश्मीर के चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन ने इंडिया गठबंधन में उसकी छवि को कम कर दिया है.

यूपी उपचुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर क्या है सपा का रुख

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा कि यूपी उपचुनाव के लिये हुए समझौते के तहत अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट के साथ-साथ गाजियाबाद सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी. मतलब साफ है कि यूपी उपचुनाव के लिए कांग्रेस के हिस्से में गाजियाबाद और खैर सीट आई है. इसके साथ ही यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और कांग्रेस पांच सीट की मांग कर रही थी.

वहीं यूपी उपचुनाव की 9 सीटों के लिए सपा ने 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, सपा ने करहल सीट से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मीरापुर से सुम्बुल राणा, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया है.

यूपी की इन सीटों पर होगा उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उसमें कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल है. इन विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव के तहत मतदान होगा और रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

यूपी उपुचनाव: मीरापुर, फूलपुर, करहल समेत सभी 9 सीटों पर आज से नामांकन, BJP-कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget