एक्सप्लोरर

उपचुनाव में CM Yogi ने निकाली अखिलेश यादव के PDA की काट! ऐसे दे पाएंगे सपा को मात?

UP By elections 2024: लोकसभा चुनाव में हार के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब उपचुनाव में विपक्षी दलों को जवाब देने की तैयारी में जुटे हैं. बीजेपी की नजर सभी दस सीटों पर हैं.

UP Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में हार के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब उपचुनाव में विपक्षी दलों को जवाब देने की तैयारी में जुटे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ को अब अखिलेश यादव के पीडीए की काट मिल गई है. जिसके जरिए वो सपा को मात देने की तैयारी में है. बीजेपी संवाद और विकास के जरिए अपनी जमीन मजबूत करने में लग गई है. 

यूपी की दस सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. वैसे तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की मिल्कीपुर और अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट को जिताने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली हैं. वहीं दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री धर्मपाल सिंह में दो-दो सीटों को जिताने का जिम्मा दिया है. बावजूद इसके प्रदेश का मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री सभी सीटों पर अपना जोर लगा रहे हैं. 

सीएम योगी ने निकाली पीडीए की काट
अखिलेश यादव के पीडीए की काट के लिए जहां मुख्यमंत्री बंटेंगे तो कटेंगे जैसी बात कर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश में हैं तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने सभी चुनाव वाले जिलों में विकास व संवाद कार्यक्रम रखे हैं. इसके तहत सीएम योगी आदित्यनाथ यहां के जन प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर रहे हैं. और इन इलाक़ों में विकास की योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं. 

इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री का जोर जनपदों के इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, स्टेडियम जैसी जन आकांक्षाओं को सींचने वाली परियोजनाओं के साथ ही रोजगार मेला लगाकर युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करने पर है. इसके साथ ही  मेधावी छात्र-छात्राओं के लैपटाप दिए जा रहे हैं. युवा उद्यमियों को बैंक से कर्ज मुहैया कराया जा रहा है ताकि विपक्ष के बेरोज़गारी वाले मुद्दे को कुंद किया जा सके. 

इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी ये संदेश देना चाहती है कि उनकी सरकार प्रदेश में तेज़ी से विकास में जुटी है और विपक्षी दल सरकार के किसी कामकाज पर सवाल न उठा सकें. ताकि विपक्ष जब बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेगा तो सत्ता पक्ष द्वारा उसका मजबूती से जवाब दिया जा सके. लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने संविधान और बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेर लिया था, जिसका जवाब भाजपा नहीं दे पाई थी.  

बता दें कि यूपी की करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर समेत 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है.  

यूपी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन में फंसी बात, अखिलेश यादव ने कांग्रेस के सामने रखी ये शर्त 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget