एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन में फंसी बात, अखिलेश यादव ने कांग्रेस के सामने रखी ये शर्त

UP Bypoll 2024: सपा का मानना है कि अगर कांग्रेस सपा के साथ महाराष्ट्र और हरियाणा में गठबंधन करेगी तो ही वो यूपी में कांग्रेस को साथ लेकर चलने को तैयार है.

UP Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव इंडिया गठबंधन साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा या दोनों के रास्ते अलग हो जाएंगे, इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हालांकि दोनों दल अभी साथ मिलकर ही चुनाव लड़ने का दावा कर रहे है लेकिन हकीकत ये है दोनों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बात फंसी हुई है. 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस दस में से पांच सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि उन्होंने अपनी डिमांड शीर्ष नेतृत्व के सामने रख दी है. लेकिन, अंतिम फैसला नेतृत्व को ही लेना है. वहीं कांग्रेस के दावे पर सपा में भी चर्चा की गई, सपा के मुताबिक जिन सीटों पर कांग्रेस ने दावेदारी की है उनमें से अधिकतर वो सीटें है जहां 2022 के चुनाव में कांग्रेस को दस हजार से भी कम वोट मिल पाए थे. 

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर फंसी बात
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गाजियाबाद सीट पर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था. चर्चा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव साफ कह चुके हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र और हरियाणा में सपा को प्रतिनिधित्व देती है तो ही यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा.

समाजवादी पार्टी ने हरियाणा चुनाव को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बातचीत भी की है. जिसमें ये बात निकल सामने आई है कि हरियाणा में 18 सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम और यादव वोटर्स हैं. सपा यहां पांच सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. पार्टी ने इस संबंध में कांग्रेस आलाकमान को भी बता दिया है. इसके साथ ही सपा महाराष्ट्र में भी भागेदारी चाहती है. 

सपा का मानना है कि अगर कांग्रेस सपा के साथ महाराष्ट्र और हरियाणा में गठबंधन करेगी तो ही वो यूपी में कांग्रेस को साथ लेकर चलने को तैयार है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी बनाना चाहते हैं. लोकसभा चुनाव में सपा भले ही देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है लेकिन, राष्ट्रीय दल का सिंबल नहीं मिल पाया है. इसके लिए सपा को दूसरे राज्यों में चुनाव लड़कर अपना वोट प्रतिशत बढ़ाना है ताकि वो दूसरे राज्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके. 

स्मृति ईरानी ने जमकर की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV, कैश और गबन की पूरी कहानी बयां कर रही SIT रिपोर्ट, इन लोगों पर उठे सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV, कैश और गबन की पूरी कहानी बयां कर रही SIT रिपोर्ट, इन लोगों पर उठे सवाल
'बाबरी पर आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात...'राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस-सपा पर भड़के CM
'बाबरी पर आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात...'राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस-सपा पर भड़के CM
Ram Mandir News Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget