एक्सप्लोरर

'सीएम तो अपराधियों को पाताल लोक...,' सहजनवां में मासूमों की हत्या पर BSP प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भड़के

Gorakhpur Murder Case: गोरखपुर के सहजनाव क्षेत्र में हालिया दिनों दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है. इसको लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है.

Gorakhpur News Today: उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सोमवार (27 जनवरी) को गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हालिया दिनों सहजनवां क्षेत्र में दो बच्चों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा. इस मौके पर विश्वनाथ पाल पीड़ित परिजनों से मुलाकात भी की.

दरअसल, गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के भक्सा गांव में बीते 24 जनवरी को दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इसी कड़ी में आज बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सहजनवां में पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. 

बीएसपी का सीएम पर तंज
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विश्वनाथ पाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो पाताल से अपराधियों को खोज लाते हैं, तो इस मामले में 4 दिन बाद भी क्यों हत्या का सुराग नहीं लगा. बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल इस हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि यहां दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या हुई थी. 

विश्वनाथ पाल ने कहा कि 4 दिन बाद भी हत्या का खुलासा नहीं हो पाया है. विश्वनाथ पाल ने कहा, "सीएम कहते हैं कि वे अपराधियो को पाताल से खोज लाते हैं, लेकिन इतने बाद भी यहां पर ना ही मुख्यमंत्री आए और ना ही सांसद आए हैं." उन्होंने सीएम से पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई है. 

क्या है मामला?
बता दें, गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र स्थित भक्सा गांव में 24 जनवरी को दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. दोनों का शव सरसों के खेत में मिला था. इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. 

पुलिस ने मृतक बच्चों की शिनाख्त प्रिंस (12) और अभिषेक (14) के रुप में हुई थी. दोनों बच्चों का शव निर्वस्त्र था और हाथ पैर बंधे थे. बताया जा रहा है कि मासूमों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई है. बच्चों की आवाज बाहर ना आए इसलिए हत्यारों ने मुंह में कपड़ा ठूस दिया था. मृतक रिश्ते में ममेरे भाई थे. इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: सनातन बोर्ड की मांग को योगी सरकार के मंत्री का समर्थन! गिना दिए ये फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget