एक्सप्लोरर

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के रिजल्ट से हैं नाखुश, करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन, जानें क्या होगी प्रक्रिया

UP Board Scrutiny Process: उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद अब अपने रिजल्ट से नाखुश छात्र और छात्राएं स्कूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है.

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को 10वीं और 12वीं के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए. हाईस्कूल में 89.55 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तो इंटर में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे. लेकिन रिजल्ट के बाद असंतुष्ट छात्र और छात्राओं को स्क्रूटनी के लिए मौका मिलेगा. रिजल्ट से नाखुश होने पर आवेदन कर सकते हैं.

रिजल्ट के बाद असंतुष्ट छात्र और छात्राएं स्क्रूटनी के लिए 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लिखित और प्रयोगात्मक खंड के लिए 500 रुपए प्रति प्रश्न पत्र की दर निर्धारित की गई है. यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर छात्र और छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा. इस प्रक्रिया के शुरू होने की जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने दी है. 

किसने किया टॉप
गौरतलब है कि इस बार हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में सीतापुर के परीक्षार्थियों ने प्रदेश में टॉप किया है. हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है, जबकि फतेहपुर की दीपिका सोनकर (98.33 प्रतिशत) दूसरे और सीतापुर की ही नव्या सिंह (98 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर रहीं.

इंटर में सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि बागपत के विशु चौधरी (97.60 प्रतिशत) दूसरे और अमरोहा की काजल सिंह (97.60 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर रहीं. हाईस्कूल में कुल पास परीक्षार्थियों में 12,38,422 बालक और 12,23,604 बालिकाएं शामिल हैं.

पीएम मोदी ने की क्रिकेटर शमी की तारीफ तो गदगद हुआ परिवार, जानें क्या कहा

इंटर का रिजल्ट
बालकों का 86.05 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.40 है. परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.35 अधिक है. इंटर में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 10,43,289 बालक तथा 9,82,778 बालिकाएं हैं. बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.78 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.42 है.

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव और माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकान्त शुक्ल ने परीक्षाफल घोषित करते हुए बताया कि वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं. इस वर्ष यूपी बोर्ड ने पहली बार रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में परीक्षा संपन्न कराई थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget