एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने की क्रिकेटर शमी की तारीफ तो गदगद हुआ परिवार, जानें क्या कहा

UP Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की अमरोहा में जनसभा के दौरान तारीफ की थी. अब क्रिकेटर के परिवार की प्रतिक्रिया आई है.

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक जनसभा की थी. इस जनसभा के दौरान भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को याद किया जो घुटने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हैं. तब पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की थी. अब पीएम द्वारा तारीफ किए जाने के बाद क्रिकेटर के परिवार की प्रतिक्रिया आई है. 

पीएम मोदी द्वारा मोहम्मद शमी की तारीफ किए जाने पर उनके परिवार ने प्रधानमंत्री का शुक्रिया कहा है. क्रिकेटर के भाई ने पीएम मोदी का शुक्रिया किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश और दुनिया के सबसे बड़े चेहरे हैं. उनके द्वारा की गई तारीफ से युवाओं और हमारे क्षेत्र पर काफी प्रभाव पड़ेगा क्योंकि नई नई प्रतिभाएं निकल कर आ रही हैं. 

Lok Sabha Election 2024: संजय राउत ने सांसद नवनीत राणा को बताया 'नचनिया', योगी के मंत्री ने किया जबरदस्त पलटवार

पीएम मोदी का किया शुक्रिया
शमी के भाई ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जब स्टेडियम बन जाएगा तो क्रिकेटरों और खेल प्रेमियों के लिए एक नया स्थान होगा. उनके बयान से लोगों में काफी उत्साह है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अमरोहा की रैली में कहा, 'क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया, वह पूरी दुनिया ने देखा हैं.'

उन्होंने कहा था, 'खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिये केंद्र सरकार ने भाई मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार दिया हैं. योगी जी की सरकार दो कदम आगे बढ़ी हैं. योगी जी यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रहे हैं. मैं अमरोहा के लोगों को इसकी बहुत बहुत बधाई देता हूं. अमरोहा की अब पहचान ढोलक से नहीं है बल्कि मोहम्मद शमी से है. उन्होंने क्रिकेट में देश का डंका बजाया है.'

गौरतलब हैं कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं. पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सर्वाधिक 24 विकेट लिये थे.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget